Sushant Singh Rajput ने जब अपने पिता के लिए कही ये बात, भावुक कर देने वाल वीडियो हो रहा वायरल
सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद से उनके पापा केके सिंह बुरी तरह से टूट गए हैं। सुशांत ने ऐसा क्यों किया इस बात का जवाब किसी के पास नहीं है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह के निधन को आज कई दिन हो गए हैंं। लेकिन आज भी इस बात पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है कि वह अब हामरे बीच नहीं है। एक्टर के निधन के बाद हर किसी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर सुशांत ने ऐसा क्यों किया। उनके निधन के बाद से ही इंडस्ट्री में नेपोटिज्म की बड़ी बहस छिड़ गई है। वहीं कई स्टार्स भी इस बड़ी बहस का हिस्सा बने हुए हैंं। सुशांत के निधन के बाद से ही उनकी कई पुरानी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच उनका एक और वीडियो वायारल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने पापा केके सिंह के लिए कुछ कहते नजर आ रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद से उनके पापा केके सिंह बुरी तरह से टूट गए हैं। सुशांत ने ऐसा क्यों किया इस बात का जवाब किसी के पास नहीं है। सुशांत का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह उस जीवन मंत्र के बारे में बता रहे हैं, जो उन्होंने अपने पापा से सीखा।
सुशांत सिंह का ये वीडियो फिल्म 'केदारनाथ' के प्रमोशन के दौरान दौरान का है। प्रमोशन के दौरान सुशांत ने बताया कि उन्होंने अपने पिता से क्या सीखा। उन्होंने कहा, 'बहुत कुछ मैंने अपनी मां से सीखा है लेकिन बुहत कुछ सीख सकते हैं ये मैंने अपने पापा से सीखा है।' सुशांत के इस वीडियो को लोग काफी पंसद कर रहे हैं।
आपको बात दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। ऐसा माना जा रहा है कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका इलाज चल रहा था।