सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद वयारल हो रहा उनका ये खूबसूरत वीडियो, जो बताता है वह एक बेहतरीन इंसान थे
एक्टर के निधन के बाद से ही उनके कई पुराने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच सुशांत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कई लोगों पर निशाना साधा जा रहा है। उनके निधन से पूरा देश सदमे में हैं। हर कोई उनके लिए इंसाफ मांग रहा हैै। महज 34 साल की उम्र में सुशांत का इस तहर से आत्महत्या करना हर किसी को तकलीफ दे रहा है। हमेशा ही मुस्कुराने वाले सुशांत के मन में इतना दर्द भरा होगा इस बात का अंदाजा किसी को नहीं था।
सुशांत के निधन ने न सिर्फ उनकी फैमिली बल्कि उनके फैंस उनके साथ काम करने वाले हर किसी को अंदर तक परेशान करके रखा दिया है। एक्टर के निधन के बाद से ही उनके कई पुराने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच सुशांत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप खुद देखते हैं कि वो एक स्टार होने के साथ ही एक बेहतर इंसान भी हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनके कई खूबसूरत वीडियो सामने आ रहे हैं। हाल ही में सुशांत सिंह की एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक बच्चे को खाना खिलाते नजर आ रहे हैं। ये थ्रोबैक वीडियो सुशांत सिंह की फिल्म 'सोनचिड़िया' के सेट का है। इसमें सुशांत सिंह राजपूत फिल्म के चाइल्ड एक्टर को अपने हाथ से खाना खिलाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में राहत फतेह अली खान का गाना, 'सानु एक पल चैन न आवे' को बजते हुए सुना जा सकता है।
सुशांत सिंह राजपूत रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका इलाज चल रहा था।
आपको बता दें कि उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'काय पो छे!' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुशांत के अभिनय की जमकर तारीफ की हुई। 'काय पो छे!' के बाद उन्होंने 'शुद्ध देसी रोमांस', 'पीके', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'केदारनाथ' और 'छिछोरे' जैसी बड़ी फिल्में की थीं। वहीं उनकी अगली फिल्म 'दिल बेचारा' भी रिलीज के लिए लगभग तैयार है।