जिस फिल्म में सुशांत सिंह ने बताया सुसाइड करना गलत है, उसी के सेट से वायरल हो रहा ये खास Video
34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे।
नई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पूरा देश दुखी है। सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें अपनी-अपनी तरफ से श्रद्धांजलि दे रहा है। उनकी मौत पर अभी तक न ही उनकी फैमिली और न ही उनके फैन यकीन कर पा रहे हैं। लगातार सोशल मीडिया पर उनके सुसाइड को लेकर हंगामा मचा हुआ है। एक्टर के जाने के बाद उनके कई पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे।
View this post on Instagram
सुशांत सिंह राजपूत का वायरल हो रहा ये वीडियो उनकी पिछली रिलीज फिल्म 'छिछोरे' के सेट का है। वीडियो को फिल्म के डायरेक्टर नीतेश तिवारी ने शेयर किया है। इस वीडियो में आप सुशांत सिंह राजपूत को मेकअप के दौरान खूब मस्ती कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए नीतेश तिवारी ने लिखा है, 'जब आप काम पर भी मस्ती करते हैं।'
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि सुशांत सिंह कितने जिंदादिल इंसान थे। वह हमेशा ही हंसते मुस्कुराते रहते थे। इसी वजह से उनकी मौत के पीछे का गम अभी तक किसी के गले से नहीं उतर रहा है।
आपको बात दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। ऐसा माना जा रहा है कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका इलाज चल रहा था।
वहीं एक्टर के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'काय पो छे!' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुशांत के अभिनय की जमकर तारीफ की हुई। 'काय पो छे!' के बाद उन्होंने 'शुद्ध देसी रोमांस', 'पीके', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'केदारनाथ' और 'छिछोरे' जैसी बड़ी फिल्में की थीं। वहीं उनकी अगली फिल्म 'दिल बेचारा' भी रिलीज के लिए लगभग तैयार है।