Move to Jagran APP

Sushant Singh Rajput Passes Away: सुशांत ने छोटे से करियर में किया जबरदस्त काम, ये 5 फिल्में हमेशा रहेंगी याद

Sushant Singh Rajput Passes Away सुशांत ने ने बॉलीवुड में ज्यादा साल काम नहीं किया लेकिन उनकी कई ऐसी यादें है जो हमेशा याद रहेंगी।

By Mohit PareekEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 03:29 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2020 08:56 AM (IST)
Sushant Singh Rajput Passes Away: सुशांत ने छोटे से करियर में किया जबरदस्त काम, ये 5 फिल्में हमेशा रहेंगी याद
Sushant Singh Rajput Passes Away: सुशांत ने छोटे से करियर में किया जबरदस्त काम, ये 5 फिल्में हमेशा रहेंगी याद

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुशांत सिंह के निधन की खबर के बाद बॉलीवुड सेलेब्स समेत उनके फैंस स्तब्ध हैं। सुशांत ने ने बॉलीवुड में ज्यादा साल काम नहीं किया, लेकिन उनकी कई ऐसी यादें है, जो हमेशा याद रहेंगी। उनका फिल्मी करियर भले ही ज्यादा बड़ा ना हो, लेकिन उन्होंने कई ऐसी फिल्में भी की हैं, जो हमेशा याद रखी जाएंगी और हर कोई उन्हें हमेशा देखना पसंद करेगा। ऐसे में जानते हैं उनकी टॉप 5 फिल्मों के बारे में... जो हमेशा देखी जाएंगी।

loksabha election banner

'काय पो छे!'

इस लिस्ट में पहला नाम आता है साल 2013 में आई फिल्म 'काय पो छे!' का। यह सुशांत की पहली फिल्म भी है, जिसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। सुशांत की ये फिल्म तीन युवाओं के जीवन पर बेस्ड थी। इसमें उन्होंने एक ऐसे लड़के का किरदार प्ले किया था जिसका खेलों में रुझान होता है। इस फिल्म में सुशांत की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थीं।

Sushant Singh Rajput Suicide: सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, अक्षय कुमार ने कहा- स्तब्ध और निःशब्द हूं

'शुद्ध देसी रोमांस'

सुशांत की दूसरी फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' थी। इस फिल्म में उन्होंने एक रोमांटिक लड़के का किरदार प्ले किया था। फिल्म में वह एक साथ दो एक्ट्रेसेस वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ रोमांस करते नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी'

'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' से सुशांत सिंह काफी चर्चा में आए और उनके करियर को एक बार फिर इससे बूस्ट मिला। इस फिल्म में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था और यह उनकी बायोपिक थी। इस फिल्म को काफी सराहा। ये फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। इस मूवी के लिए सुशांत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामित किया गया।

सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, रितेश देशमुख समेत इन सेलेब्स ने जताया शोक

'केदारनाथ'

सारा अली खान के साथ सुशांत साल 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' में नजर आए थे। इस फिल्म में सुशांत सिहं एक मुस्लिम युवक मंसूर खान के रूप में नजर आए थे। ये फिल्म केदारनाथ में आई प्राकृतिक आपदा को केंद्र में रखकर बनी है।

'छिछोरे'

सुशांत सिंह की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'छिछोरे' पांच दोस्तों की कहानी पर बेस्ड है। इस फिल्म में सुशांत के साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म के गानों को काफी पसंद किया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.