Sushant Singh Rajput बचपन में दिखते थे इतने क्यूट, एक्टर के जन्मदिन पर वायरल हुई माँ के साथ ये खास तस्वीर
एक्टर के निधन के बाद उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ती नजर आ रही हैं। भाई के जन्मदिन पर भी वह कई पोस्ट शेयर कर रही हैं। वहीं श्वेता ने सुशांत के 35वें जन्मदिन एक बेहद खास तस्वीर शेयर की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का आज 35वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर आज भले ही वो हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन उनके फैंस और परिवार वालों को उनकी याद सता रही है। इस मौके पर सुशांत को लेकर हर कोई पोस्ट शेयर करता नजर आ रहा है। वहीं एक्टर के निधन के बाद उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ती नजर आ रही हैं। वहीं भाई के जन्मदिन पर भी वह कई पोस्ट शेयर कर रही हैं। वहीं श्वेता ने सुशांत के 35वें जन्मदिन एक बेहद खास तस्वीर शेयर की है। एक्टर की ये यकीनन आपका भी मन मोह लेगी साथ ही आप भावुक हो उठेंगे।
View this post on Instagram
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई की बचपन की तस्वीर शेयर की है। ये बेहद ही खास तस्वीर है। इस फोटो में सुशांत अपनी मां की गोद में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। फोटो में वह बेहद ही क्यूट नजर आ रहे हैं। यकीनन आप इस फोटो से नजर नहीं हटा पाएंगे। इस फोटो को श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘यह मुस्कान किसी का भी दिल पिघला सकती है ‘खुश शुशांत का दिन।' ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इस पर कमेंट कर उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। यही नहीं श्वेता सिंह ने इसके अलावा सुशांत सिंह की कई तस्वीरों का एक कोलाज बनाकर भी साझा किया था , जिसमें बचपन से लेकर बड़े तक कई तस्वीरें थीं।
आपको बात दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक सुशांत नवंबर 2019 से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका इलाज चल रहा था। इस केस में अब अलग-अलग कई एंगल पर जांच की हो रही है। सीबीआई से लेकर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) जैसी देश की तीन बड़ी जांच एजेंसीज इस केस को हैंडल कर रही हैं।