Sushant Singh Rajput की बहन श्चेता सिंह तस्वीर शेयर कर हुईं इमोशनल, लिखा- 'काश, एक आखिरी बार सीने से लगा पाती'
सुशांत सिंह अपनी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के बेहद करीब थे। दोनों के बीच की बॉन्डिंग तस्वीरों में साफ देखी जा सकती हैं। श्वेता अपने भाई के जाने से काफी टूट चुकी हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को भुला पाना किसी के लिए आसान नहीं है। जब उन्हें भूल पाना उनके फैंस के लिए इतना मुश्किल हो रहा है, तो जरा सोचिए उनकी फैमिली पर क्या बीत रही होगी। सुशांत के निधन का सदमा सभी के लिए काफी गहरा रहा है। किसी को इस बता पर यकीन ही नहीं हो रहा है कि अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर सुशांत ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।
फैंस लगातार सुशांत के सुसाइड के बाद से सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं अबतक दो दर्जन से ज्यादा लोगों से मुंबई पुलिस पूछताछ कर चुकी है और कई से होनी बाकी है। वहीं सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी अपने भाई को भुला नहीं पा रही हैं। वह सुशांत की डेथ के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर उनकी याद में पोस्ट शेयर करती नजर आ रही हैं। वहीं अब श्वेता सिंह ने अपनी प्रोफाइल फोटो बदली है। उन्होंने भाई-बहन की एक अनसीन तस्वीर लगाई है।
सुशांत सिंह अपनी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के बेहद करीब थे। दोनों के बीच की बॉन्डिंग तस्वीरों में साफ देखी जा सकती हैं। श्वेता अपने भाई के जाने से काफी टूट चुकी हैं। हाल ही में श्वेता सिंह ने भाई को याद कर अपनी फेसबुक की प्रोफाइल फोटो चेंज की है।
श्वेता और सुशांत की ये तस्वीर काफी पुरानी है। इस तस्वीर में दोनों के बीच के गहरे प्यार को साफ देखा जा सकता है। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के साथ पोज़ देते हुए स्माइल करते नजर आ रहे हैं। इस खास तस्वीर को शेयर करते हुए श्वेता सिंह ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'काश, मैं तुम्हें अपने सीने से एक आखिरी बार लगा पाती।'
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून की सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मुंबई पुलिस के अनुसार वह नवंबर 2019 से अपने डिप्रेशन का इजाल करा रहे थे।