Sushant Singh Rajput की बहन श्वेता ने सीबीआई जांच के बीच लोगों से की ये खास अपील, कही ये बात
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भाई के निधन के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर इंसाफ की मांग कर रही हैं। श्वेता सिंह कीर्ति का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने फैंस से एक गुजारिश की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलुवीड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से आज पूरा देश हैरान है। सुशांत को तीन महीने बीत चुके हैं। इन तीन महीनों में कई ऐसी बातें सामने आईं हैं जिसने लोगों को हैरान किया है। सुशांत केस में सीबीआई, ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) जैसी एजेंसीज अलग-अलग एंगल के जांच कर रही हैं। इस जांच में अभी तक ये बात साफ नहीं हुई है कि एक्टर ने वाकई सुसाइड किया है या फिर उनका मर्डर हुआ है। इन सबके बीच सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने फैंस से एक गुजारिश की है।
Let’s stay united! Our unity is our strength! 🙏
— Shweta Singh Kirti (@shwetasinghkirt) September 28, 2020
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भाई के निधन के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर इंसाफ की मांग कर रही हैं। वह एक के बाद एक एक्टर से जुड़े पोस्ट कर रही हैं। वहीं अब श्वेता ने एक और पोस्ट कर लोगों से एकजुट बने रहने की बात कही। श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'एकजुट रहो! हमारी एकता ही हमारी ताकत है।'
श्वेता के इस ट्वीट पर यूजर्स लगतार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि हम आखिर तक लड़ाई करेंगे। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'हम सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार के साथ हैं।'
Treasured Memories ❤️❤️❤️ pic.twitter.com/zNER8FTP8w— Shweta Singh Kirti (@shwetasinghkirt) September 25, 2020
आपको बता दें कि इससे पहले श्वेता सिंह ने अपने संगीत की तस्वीरों को शेयर किया था। इन तस्वीरों में सुशांत अपनी बहन श्वेता के साथ डांस करते और उस पल को एंजॅाय करते नजर आ रहे थे। श्वेता ने इन तस्वीरों को 'कीमती' बताया है। शेयर की गई फोटो में सुशांत सिंह व्हाइट शर्ट में फॉर्मल लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं। सुशांत और श्वेता की संगीत की तस्वीरों को काफी पंसद किया गया था। तस्वीरों में सुशांत के चेहरे पर उस पर की खुशी को साफ देखा जा सकता है।