सुशांत सिंह राजपूत की याद में ये एक्ट्रेस 3400 परिवारों को खिलाएंगी खाना, किया इमोशनल पोस्ट
सुशांत के जाने के बाद न सिर्फ उनकी फैमिली बल्कि उनके फैंस और बॉलीवुड के कई स्टार्स सदमे में हैं। हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजली दे रहे हैं।
नई दिल्ली,जेएनएन। बॉलीवुड और टीवी जगत के जाने-माने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से पूरा देश शोक में डूबा है। हमेशा हंसते मुस्कुराते रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या ने सबको हिला कर रख दिया है। सुशांत के जाने के बाद न सिर्फ उनकी फैमिली बल्कि उनके फैंस और बॉलीवुड के कई स्टार्स सदमे में हैं। हर कोई इसी गम में है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। सभी उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजली दे रहे हैं। वहीं हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की की याद में एक्ट्रेस प्रज्ञा कपूर एक नेक काम करने जा रही हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की पहली फिल्म 'काय पो छे!' के डायरेक्टर अभिषेक कपूर की पत्नी एक्ट्रेस प्रज्ञा कपूर ने उनकी याद में एक नेक काम करने का ऐलान सोशल मीडिया पर किया है। प्रज्ञा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।
इस पोस्ट में उन्होंने सुशांत की एक तस्वीर के साथ बताया है कि उनकी संस्था सुशांत सिंह राजपूत की याद में एक साथ 3400 परिवारों के खाना खिलाने का काम करेगी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, 'लॉकडाउन तो खत्म हो गया है लेकिन इनकम और नौकरियों की कमी अभी भी है। इसलिए हम ये प्रयास कर रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हम तुम्हें बहुत याद करेंगे सुशांत...'
Shocked. Angry. Devastated. Heartbroken 💔 You will always be special my boy ❤️#sushantsinghrajput
34 वर्षीय सुशांत सिहं रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका इलाज चल रहा था। वहीं एक्टर के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'काय पो छे!' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुशांत के अभिनय की जमकर तारीफ की हुई।
'काय पो छे!' के बाद उन्होंने 'शुद्ध देसी रोमांस', 'पीके', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'केदारनाथ' और 'छिछोरे' जैसी बड़ी फिल्में की थीं। वहीं उनकी अगली फिल्म 'दिल बेचारा' भी रिलीज के लिए लगभग तैयार है।