Sushant Singh Wax Statue: यहां बना सुशांत सिंह राजपूत का पहला वैक्स स्टैच्यू, देखकर हो जाएंगे इमोशनल
Sushant Singh Rajput First Wax Statue सुशांत के स्टैच्यू का अनावरण 17 सितंबर को किया गया। इसे स्टैच्यू को म्यूजियम में रखा जाएगा और ये आम जनता के लिए भी खुला रहेगा।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से आज पूरा देश आहत है। उनके निधन को तीन महीने बीत चुके हैं लेकिन उनके फैंस और परिवार आज भी उन्हें यादकर भावुक होते हैं। इस केस में अब अलग-अलग कई एंगल पर जांच की हो रही है। सीबीआई से लेकर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) जैसी देश की तीन बड़ी जांच एजेंसीज इस केस को हैंडल कर रही हैं। वहीं अब सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है जिसे जानकर फैंस बेदह खुश हो जाएंगे।
Inauguration of a Wax statue of our beloved "Sushant" in a Museum at Asansol.....❤❤❤❤
Sculptor - #Susanta_Ray
Place - Asansol(West Bengal)
Date - 17.09.2020@ArnabRepublicc@shwetasinghkirt pic.twitter.com/I4uDlqzfmn— Justice 4 Truth .... (@VershaM1) September 17, 2020
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस लगातार लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में उनके वैक्स स्टैच्यू लगाने की मांग कर रहे हैं। इसी के चलते हाल ही में उनके फैंस ने एक ऑनलाइन पिटीशन शुरू की है। इस पिटिशन पर लोग साइन करके सुशांत के स्टैच्यू लगाने की अपील कर रहे हैं। इस पिटीशन पर अबतक लोखों लोगों ने साइन किए हैं। हालांकि अभी तक लंदन में तो उनका स्टैच्यू नहीं लगा लेकिन एक फैन ने उन्हें खास अंदाज में उनका वैक्स स्टैच्यू बनाकर उन्हें ट्रिब्यूट दिया है।
Wax Statue of Sushant Singh Rajput in Asansol (West Bengal)#ArrestSSRKillersNowpic.twitter.com/h0v5JLShzk— The Katrina kaif (@officiakatrina) September 17, 2020
पश्चिम बंगाल के आसनसोल के कलाकार सुसांता रे ने अपने हीरो यानी सुशांत सिंह राजपूत का एक वैक्स स्टैच्यू बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सुशांत का पहला वैक्स स्टैच्यू है। एक्टर के स्टैच्यू का अनावरण 17 सितंबर को किया गया। बताया जा रहा है कि सुशांत के इस स्टैच्यू को म्यूजियम में रखा जाएगा। वहीं ये म्यूजियम आम जनता के लिए भी खुला रहेगा।
बता दें कि 34 वर्षीय एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक सुशांत नवंबर 2019 से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका इलाज चल रहा था।