Move to Jagran APP

सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने महेंद्र सिंह धोनी को अंदर तक हिला दिया, क्रिकेटर के मैनेजर ने बताई यह बात

रविवार 14 जून को मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 16 Jun 2020 12:14 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2020 12:14 PM (IST)
सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने महेंद्र सिंह धोनी को अंदर तक हिला दिया, क्रिकेटर के मैनेजर ने बताई यह बात
सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने महेंद्र सिंह धोनी को अंदर तक हिला दिया, क्रिकेटर के मैनेजर ने बताई यह बात

नई दिल्ली,जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया से जिस तरह गए हैं उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। महज 34 साल की उम्र में सुशांत का खुद को ऐसे खत्म कर लेना किसी को ये बात समझ नहीं आ रही है। उनके जाने पर तमाम बयान और सवाल सामने आ रहे हैं। कोई पूछ रहा है कि सुशांत तुमने ऐसा क्यों किया? सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार यानी 14 जून को मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 

loksabha election banner

वह पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था। एक्टर के निधन पर हर कोई क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के रिएक्शन का इंतजार कर रहा था। सुशांत ने महेंद्र सिंह के जीवन पर बनी बायोपिक 'एम.एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी'में काम किया था। 

सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर महेंद्र सिंह धोनी काफी दुखी और सदमे में हैं। इस हादसे ने न सिर्फ सुशांत के परिवार, ​फैंस बल्कि महेंद्र सिंह धोनी को भी काफी अंदर तक हिला कर रख​ दिया है। ये बातें  महेंद्र सिंह धोनी के मैनेजर अरुण पांडे ने कही हैं। 

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के मैनेजर अरुण पांडे ने बॉलीवुड लाइफ ने एबीपी आनंदा से बात करते हुए बताया है, 'हम भरोसा ही नहीं कर पा रहे हैं कि ऐसा हो गया है। मैं इस सिचुएशन में नहीं हूं कि अपना दर्द शब्दों में बयां कर सकूं। महेन्द्र सिंह धोनी भी इस समय काफी उदास हैं। इस हादसे ने उन्हें अंदर से हिला दिया है।'

एक्टर सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'काई पो चे' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुशांत के अभिनय की जमकर तारीफ की हुई। 'काई पो चे' के बाद उन्होंने 'शुद्ध देसी रोमांस', 'पीके', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'केदारनाथ' और 'छिछोरे' जैसी बड़ी फिल्में की थीं। वहीं उनकी अगली फिल्म 'दिल बेचारा' भी रिलीज के लिए लगभग तैयार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.