Sushant Singh Rajput: भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त थे सुशांत सिंह राजपूत, फार्महाउस में लगवाई थी महादेव की बड़ी मूर्ति
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज पहली पुण्यतिथि है। बीते साल उनका शव मुंबई में उनके घर में मिला था। सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि पर उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में करीबी दोस्त उन्हें याद कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज पहली पुण्यतिथि है। बीते साल उनका शव मुंबई में उनके घर में मिला था। सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि पर उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में करीबी दोस्त उन्हें याद कर रहे हैं। साथ ही दिवंगत अभिनेता के बारे में कई खास खुलासे भी कर रहे हैं। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और स्क्रीनप्ले राइटर रूमी जाफरी ने भी सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है।
अभिनेता की पुण्यतिथि पर रूमी जाफरी ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी ढेर सारी बातें और अपने परिवार के साथ उनके संबंधों के बारे में भी बताया है। रूमी जाफरी ने बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त थे। इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने पावना फार्महाउस में भगवान शिव की बहुत बड़ी मूर्ति लगाई हुई थी।
रूमी जाफरी ने कहा, 'हम सभी जानते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत एक बड़े शिव भक्त थे। जब मैं पावना में उनके फार्महाउस पर गया तो वह मुझे अपने लॉन में ले गए जहां पर उन्होंने बड़ी महादेव की मूर्ति लगाई हुई थी। यहां तक कि जब सुशांत सिंह राजपूत पहली बार मुंबई में मेरे घर आए, तो वह व्यक्तिगत रूप से गाड़ी से नीचे उतरे और उन्हें पार्किंग की जगह खोजने में मुश्किल हुई। फिर उन्हें हमारी बगल की एक बिल्डिंग में जगह मिली। बिल्डिंग का नाम 'शिवशक्ति' देखकर वह बहुत उत्साहित हो गए थे।
इसके अलावा रूमी जाफरी ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने और अपने परिवार के साथ संबंधों के बारे में भी बताया है। उन्होंने आगे कहा, 'हमारा एक गहरा रिश्ता था और हमने कभी भी एक साथ कोई तस्वीरें क्लिक नहीं की थीं। सुशांत सिंह राजपूत को मेरी पत्नी के हाथों का बना खाना बहुत पसंद था और वह अक्सर घर का बना खाना खाने आते थे।' रूमी जाफरी ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी आखिरी वॉट्सऐप चैट का भी जिक्र किया है।
उन्होंने आगे कहा, 'आज, जब मैं वॉट्सऐप पर 2020 की हमारी आखिरी चैट पर दोबारा गौर करता हूं, तो मुझे ऐसे संदेश दिखाई देते हैं जिनमें लिखा होता है - 'सर आपको बहुत मिस कर रहा हूं' और मैं उन्हें लॉकडाउन हटने तक धैर्य रखने के लिए कहता था। हम बहुत मिलते थे। वह हमेशा कहते थे, 'आपके साथ बात करता हूं तो बहुत सकारात्मक ऊर्जा मिलती है'। तुम्हें पता है कि वह हमेशा इन वाइब्स और ऊर्जाओं में विश्वास करता था। उसे सुनना बहुत पसंद था। इसलिए हम अपने-अपने घरों में एक-दूसरे से मिलने जाते थे और अपनी फिल्म प्रोजेक्ट्स के अलावा हम अलग-अलग विषयों पर लंबे समय तक बात करते थे।' इसके अलावा रूमी जाफरी ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर और भी ढेर सारी बातें की हैं।