Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: इतने खुशनुमा और जिंदादिल इंसान थे दिवंगत अभिनेता, देखें उनके ये खास 5 वीडियो
छोटे पर्दे से लेकर फिल्मों तक का सफर तय करने वाले सुशांत आज भी सभी के दिल में जिंदा है। उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें यादकर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। वहीं सुशांत की फैमिली भी उन्हें याद कर उनकी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड राजिंग स्टार सुशांत सिंह राजपूत का निधन इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका रहा है। छोटे पर्दे से लेकर फिल्मों तक का सफर तय करने वाले सुशांत आज भी सभी के दिल में जिंदा है। उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें यादकर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। वहीं सुशांत की फैमिली भी उन्हें याद कर उनकी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। कल यानी 21 जनवरी को सुशांत सिंह राजपूत की पहली बर्थ एनिवर्सरी है। एक्टर के फैंस के लिए कल का दिन बेहद ही खास है। वहीं आज हम आपको सुशांत के बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनके 5 ऐसे वीडियो दिखाने जा रहे हैं जो उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। तो चलिए देखते हैं...
View this post on Instagram
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति कई पोस्ट शेयर करती नजर आईं हैं। वहीं सुशांत का एक वीडियो शेयर करते उन्होंने हुए लिखा, 'क्या दिल को छूने वाली स्माइल है...।' इस वीडियो में सुशांत के साथ एक्टर राजकुमार राव नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो में सुशांत की स्माइल देखने लायक है।
सुशांत का ये वीडियो उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने शेयर किया था। ये एक्टर के फिल्मी सफर का वीडियो है। इस वीडियो को शेयर कर मुकेश ने टीम की ओर से सुशांत को श्रद्धांजलि दी है। इस वीडियो में सुशांत की पहली फिल्म ‘काई पो चे’ से लेकर 'एमएस धोनी', 'केदारनाथ', 'पीके', 'छिछोरे' जैसी उनकी सभी हिट फिल्मों के शॉर्ट क्लिप्स दिखाए गए हैं।
इसमें सुशांत सिंह अपनी चारों बहनों के साथ मस्ती के पल बिताते नजर आ रहे हैं। वहीं सभी इस दौरान काफी खुश नजर आ रहे हैं।
श्वेता सिंह द्वारा शेयर किया गया सुशांत सिंह का ये वीडियो बेहद खास है। इस वीडियो में सुशांत की लाइफ के कई बेहतरीन पल कैद हैं।
इस वीडियो में सुशांत सिंह एक ही वक्त में अपने दोनों हाथों से लिखत नजर आ रहे हैं। ऐसे दुनिया में 1% से भी कम लोग कर पाते हैं। इस वीडियो को काफी पसंद किया गया था।