Dil Bechara Story: क्या आप जानते हैं किस हॉलीवुड मूवी का रीमेक है सुशांत सिंह की 'दिल बेचारा', रिलीज से पहले जानें कहानी?
Dil Bechara Story क्या आपको पता है सुशांत और संजना संघी की फिल्म दिल बेचारा 2014 में आई एक हॉलीवुड फिल्म का रीमेक है। ये मूवी जॉन ग्रीन की किताब पर आधारित थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फैंस के उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का बेसब्री से इंतजार था। वहीं फैंस का ये इंतजार आज खत्म हुआ। महज कुछ ही घंटे बचे हैं। सुशांत की फिल्म 'दिल बेचारा' ओटीटी प्लेटफॉर्म्स Disney+ Hotstar पर शाम 7.30 बजे रिलीज होने जा रही है। आपको बता दें कि हॉटस्टार ने सुशांत फैंस की भावनाओं के ध्यान में रखते हुए इस फिल्म को फ्री कर दिया है। मतलब कि यदि दर्शक हॉटस्टार के प्रीमियम मेंबर्स नहीं हैं तब भी वो इसे देख सकेंगे।
इस फिल्म में एक्ट्रेस संजना संघी लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं ये फिल्म कैंसर से जूझ रहे दो ऐसे लोगों पर बेस्ड है जो जिंदगी को खुशनुमा तरीके से जीना चाहते हैं। क्या आपको पता है सुशांत और संजना संघी की फिल्म एक हॉलीवुड फिल्म का रीमेक है। हम आपको उस फिल्म और उसकी कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चहिए जानते हैं...
इस किबात पर आधारित है कहानी
सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी की फिल्म 'दिल बेचारा' साल 2014 में आई हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल्ट इन आर स्टार्स' का रीमेक है। 'द फॉल्ट इन आर स्टार्स' मूवी जॉन ग्रीन की किताब पर आधारित थी। ये किताब साल 2012 में आई थी। आपको बता दें कि इस किताब का नाम भी 'फॉल्ट इन आर स्टार्स' था।
जानें कहानी...
फिल्म में हेजल ग्रेस नाम के कैरेकटर है जो कि एक टीनेजर है उसे थायरॉइड कैंसर होता है। हेजल की मां को लगता है कि वो डिप्रेस्ड है इसलिए वो हेजल को कैंसर पेशेंट सपोर्ट ग्रुप भेज देती हैं। उसी जगह पर हेजल की मुलाकात अगस्तेस वॉटर्स से होती है जो खुद एक जानलेवा बीमारी से जूझ रहा है। लेकिन वॉटर्स, हेजल से काफी अगल है वह जिंदगी को काफी पॉजिटिव तरीके से देखता है। वह अपनी बची हुई जिंदगी को हंसी-खुशी में बिता लेना चाहता है। फिल्म का क्लाइमैक्स काफी इमोशनल है। क्लाइमैक्स का पता आपको अब सुशांत की फिल्म 'दिल बेचारा' देखने के बाद ही पता चलेगा।