फातिमा सना शेख ने जारी किया 'सूरज पे मंगल भारी' का फर्स्ट लुक, मराठी मुलगी के अंदाज में आई नजर
Suraj Pe Mangal Bhari First Look फर्स्ट लुक तस्वीर में फातिमा लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl फातिमा सना शेख ने अपनी अगली फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक मराठी लड़की की भूमिका निभाई है। फातिमा सना शेख ने इसमें लाल साड़ी पहन रखी है, वह कैमरे से दूर देख रही हैl फातिमा सना शेख की आखिरी फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान थींl
फातिमा सना शेख ने दंगल में अपनी दमदार एक्टिंग के कारण लोगों के दिलों में जगह बनाई थी, अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म सूरज पे मंगल भारी में वह एक एक मराठी लड़की की भूमिका निभाती नजर आएंगीl
इस फिल्म का निर्माण ज़ी स्टूडियोज प्रोडक्शन ने किया हैl फिल्म को मुंबई के विभिन्न स्थानों में शूट किया गया है। फातिमा ने अपनी भूमिका में खुद को ढालने के लिए अपनी मराठी भाषा पर एक टीचर से बड़े पैमाने पर ट्रेनिंग ली है। सूत्रों के अनुसार फातिमा ने ऑनस्क्रीन किरदार की बारीकियों को समझने के लिए निर्देशक के साथ कई रीडिंग सेशन किए।
एक सूत्र ने बताया, ‘फातिमा ने निर्देशक अभिषेक शर्मा के साथ कई रीडिंग कीं और फिल्म के फ्लोर पर जाने से पहले खुद को रोल में ढालने के लिए अपनी बॉडी लैंग्वेज पर काम किया। उन्होंने फिल्म के लिए खुद को पूरी तरह से बदल लिया था, जोकि दर्शकों को एक ट्रीट होगीl
@falgunishanepeaockindia @shanepeacock @falgunipeacock @salechav
अभिषेक शर्मा ने इस किरदार के लिए फातिमा को क्यों चुना, इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा था, ‘फातिमा के कैरेक्टर में डबल पर्सनालिटी है, जिसके लिए हमें एक ऐसे एक्ट्रेस की जरूरत थी जो सहजता के साथ कमजोर और मुखर भूमिका को निभा सके। फातिमा एक टैलेंटेड एक्ट्रेस है जो इन सभी भावनाओं को दर्शाने में पारंगत है। वह बेहद समय की पाबंद हैं और अपने काम के प्रति समर्पित हैं। उनका उत्साह हम सभी को सेट पर उत्साहित रखता हैl’
फर्स्ट लुक तस्वीर में फातिमा लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसमें लाल रंग की चूड़ियां, नेकपीस और झुमके के साथ वह गजब की खूबसूरत लग रही है।