Sushant Singh Rajput की बहन प्रियंका को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से झटका, रिया चक्रवर्ती की FIR रद्द करने से किया मना
सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से झटका लगा है। कोर्ट ने प्रियंका सिंह की उस याचिका को रद्द कर दिया है जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती द्वारा उनके खिलाफ की गई एफआईआर को गलत ठहराया था और मामला रद्द करने की मांग की थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से झटका लगा है। कोर्ट ने प्रियंका सिंह की उस याचिका को रद्द कर दिया है जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती द्वारा उनके खिलाफ की गई एफआईआर को गलत ठहराया था और मामला रद्द करने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर को सही ठहराने वाले हाईकोर्ट के फैसले को पलटने से इनकार कर दिया है।
कोर्ट का कहना है कि हाईकोर्ट इस मामले में सुनवाई कर रहा है और उनकी याचिका रद्द कर चुका है तो वो इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। वहीं प्रियंका सिंह के खिलाफ दायर हुए केस की जांच भी अब सीबीआई करेगी। क्योंकि सुप्रीम पहले ही ये आदेश दे चुका है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन से जुड़ी जांच सीबीआई को सौंपी जाएगी। आपको बात दें कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और मीतू सिंह के खिलाफ मुंबई पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर केस सीबीआई को सौंप दिया था।
इस मामले में सुनवाई के दौरान 15 फरवरी को बॉम्बे हाईकोर्ट सुशांत की एक बहन मीतू सिंह के खिलाफ की गई एफआईर को रद्द कर चुका है, लेकिन प्रियंका सिंह के खिलाफ की गई एफआईआर को सही ठहराते हुए कोर्ट ने इसे रद्द करने से मना कर दिया था। जिसके बाद प्रिंयका ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था, लेकिन आज उन्हें वहां से भी राहत नहीं मिली है।
क्या है मामला :
दरअसल, रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहनों पर पर्चा बदलकर सुशांत को गलत दवाई देने का आरोप लगाया था। रिया का आरोप था कि प्रिंयका और उनके किसी जानकार डॉक्टर ने सुशांत को गैर कानूनी तरीके से गलत दवाईयां दीं। जिसका असर सुशांत कि सेहत पर प़ड़ा था। आपको बताते चलें कि 14 को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर पर मृत पाए गए थे। एक्टर के निधन के एक साल होने वाले है, लेकिन अब तक इस केस की जांच चल रही है।