Move to Jagran APP

Super 30 Box Office Prediction: सिनेमाघरों में ढाई साल बाद लौटे Hrithik Roshan, पहले दिन इतनी कमाई का अनुमान

Super 30 Box Office Prediction समीक्षकों ने फ़िल्म को अच्छे रिव्यूज़ दिये हैं। सुपर 30 कोचिंग संचालक आनंद कुमार की हिंदी पट्टी में लोकप्रियता फ़िल्म के पक्ष में जा सकती है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 11 Jul 2019 04:43 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 04:41 PM (IST)
Super 30 Box Office Prediction: सिनेमाघरों में ढाई साल बाद लौटे Hrithik Roshan, पहले दिन इतनी कमाई का अनुमान
Super 30 Box Office Prediction: सिनेमाघरों में ढाई साल बाद लौटे Hrithik Roshan, पहले दिन इतनी कमाई का अनुमान

नई दिल्ली, जेएनएन। रितिक रोशन की फ़िल्म सुपर 30 सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। रितिक ढाई साल के लम्बे इंतज़ार के बाद पर्दे पर लौटे हैं। फ़िल्म से काफ़ी उम्मीदें हैं। सुपर 30 को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। समीक्षकों ने फ़िल्म को अच्छे रिव्यूज़ दिये हैं। 

loksabha election banner

सुपर 30 पटना के कोचिंग संचालक आनंद कुमार की बायोपिक फ़िल्म है। इस फ़िल्म के लिए रितिक ने ख़ुद को काफ़ी हद तक बदला है। रितिक की यह पहली बायोपिक भी है और वो एक लिविंग पर्सनैलिटी के किरदार में नज़र आएंगे। अपने कैरेक्टर के लिए रितिक ने ख़ुद को टैन किया है और लहज़ा भी भोजपुरी हो गया है। जानकार मानते हैं कि फ़िल्म पहले दिन 12-15 करोड़ कमा सकती है। सुपर 30 कोचिंग संचालक आनंद कुमार की हिंदी पट्टी में लोकप्रियता फ़िल्म के पक्ष में जा सकती है। रितिक की पिछली फ़िल्मों के ट्रेंड को देखते हुए सुपर 30 को इतनी ओपनिंग मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Super 30 Celeb Review- कोई हंसा, कोई रोया, रितिक रोशन को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

रितिक की पिछली फ़िल्म काबिल 2017 के जनवरी महीने में रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म ने 10.43 करोड़ की ओपनिंग ली थी और 126.85 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें: Super 30 Movie Review- जानिए कैसी है रितिक की यह फ़िल्म, मिले कितने स्टार

2016 में आयी मोहेनजो-दाड़ो ने 8.87 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि फ़िल्म 58 करोड़ के आसपास ही जुटा सकी। 2014 में रिलीज़ हुई बैंग बैंग ने 27.54 करोड़ पहले दिन जुटाये थे और 181.03 करोड़ का कलेक्शन किया था। 2013 में रितिक की सुपरहीरो फ़िल्म कृष रिलीज़ हुई, जिसने 24.25 करोड़ पहले दिन जमा किये, जबकि 240.50 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.