महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर ऋतिक रोशन ने जताया दुख, कही ये बात
Hrithik Roshan On Sad Demise Of Indian Mathematician Vashishtha Narayan Singh महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह ने नासा और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में काम किया थाl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन ने पटना में गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के हुए निधन पर दुख जताया हैंl लंबी बीमारी के कारण गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह ने कल पटना मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। हाल ही में एक महीने के इलाज के बाद गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह पटना मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए थेl 74 वर्षीय सिंह को गुरुवार सुबह उनकी हालत बिगड़ने पर दोबारा अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उनका निधन हो गयाl
बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, ‘बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि कल हमने एक बड़ा गणितज्ञ खो दिया जो भारत के आधुनिक युग में पैदा हुआ था। बिहार के एक गांव में जन्मे वशिष्ठ नारायण सिंह ने गणित के कुछ सबसे कठिन समीकरणों को हल किया था। उनके निधन से मैं दुखी हूं।'
Not many people know that yesterday we lost one of the biggest mathematicians that India produced in modern era. Vashishtha Narayan Singh, born in a village in Bihar, solved some of the most difficult equations of mathematics. Deeply saddened by his demise. https://t.co/uYL1mYhzrJ" rel="nofollow— Hrithik Roshan (@iHrithik) November 15, 2019
सुपर प्रतिभाशाली गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह ने नासा और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में काम किया थाl पटना मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के डॉक्टरों और अधिकारियों से उन्हें अंतिम सांस लेने के बाद सम्मान नहीं मिला। ऐसी खबरें थीं कि उनके परिवार ने उनके पार्थिव शरीर को वापस घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस नहीं मिलने की शिकायत की थी। ऋतिक रोशन ने अपनी रिलीज़ हुई फिल्म 'सुपर 30' में एक गणितज्ञ की भूमिका निभाई थीl वह फिल्म में एक शानदार गणितज्ञ आनंद कुमार के रोल में नजर आए थे।
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के अग्रणी कलाकार हैंl उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया हैंl अभी हाल ही में आई उनकी फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक का व्यापार किया थाl इस फिल्म में उनके अलावा टाइगर श्रॉफ की अहम भूमिका थींl वहीं फिल्म में बतौर अभिनेत्री वाणी कपूर ने भी अहम भूमिका निभाई थींl इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया थाl