Move to Jagran APP

सनी देओल के इन अफेयर्स को नहीं जानते होंगे आप, हर दिन आती थीं ऐसी खबरें

अभिनेता सनी देओल इन दिनों राजनीतिक दल के साथ जुड़कर सुर्खियों में हैं। सनी अपनी लवलाइफ और अफेयर्स को लेकर भी एक जमाने में खूब चर्चा में रहे हैं।

By Rizwan MohammadEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 02:32 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 07:43 PM (IST)
सनी देओल के इन अफेयर्स को नहीं जानते होंगे आप, हर दिन आती थीं ऐसी खबरें
सनी देओल के इन अफेयर्स को नहीं जानते होंगे आप, हर दिन आती थीं ऐसी खबरें

नई दिल्‍ली, जेएनएन। दिग्‍गज अभिनेता सनी देओल अकसर ही अपनी फिल्‍मों को लेकर चर्चा में रहते आए हैं। इन दिनों वह बड़े राजनीतिक दल के साथ जुड़कर सुर्खियों में हैं। सनी अपनी लवलाइफ और अफेयर्स को लेकर भी एक जमाने में खूब चर्चा में रहे हैं। डिंपल कपाडि़या के साथ उनके अफेयर्स की बातें आज भी होती हैं। इसके अलावा अमृता सिंह, रवीना टंडन और मीनाक्षी शेषाद्री के साथ भी उनके अफेयर्स की चर्चाएं भी खूब रहीं।

loksabha election banner

अमृता सिंह : सनी देओल और अमृता सिंह ने एकसाथ अपने फिल्‍मी करियर का आगाज फिल्‍म बेताब से किया था। यह फिल्‍म 1983 में सिनेमाघरों में आई थी। शूटिंग के दौरान अमृता और सनी के बीच डेटिंग की खबरें अखबारों की सुर्खियां बनी थीं। हालांकि, इस दौरान सनी देओल की शादी पूजा के साथ हो गई थी, लेकिन फिल्‍मी करियर शुरू होने के कारण इस शादी को छुपाए रखा गया था। अमृता सिंह को भी इस बात का पता नहीं था। दोनों के बीच बड़ती नजदीकियों से परेशान सनी देओल की मां ने उनको अमृता से दूर रहने के लिए कह दिया था। उन दिनों दोनों के बीच प्‍यार की खबरें खूब उछली थीं।


डिंपल कपाडि़या: सनी देओल और डिंपल कपाडि़या ने एक साथ कई हिट फिल्‍में दी थीं। 80 के दशक में यह जोड़ी दर्शकों के बीच इतनी पॉपुलर थी कि दोनों की जोड़ी को फिल्‍म का हिट होना मान लिया जाता था। यही वजह थी कि उस वक्‍त के सभी डायरेक्‍टर इन दोनों को एकसाथ कास्‍ट करने के लिए बेताब रहते थे। इस दौरान ही सनी और डिंपल के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। दोनों के अफेयर की चर्चाएं पब्लिक में खूब होती थीं। 2018 में दोनों को लंदन की गलियों में एकसाथ देखा गया तो लोगों को उनके बीच प्‍यार का यकीन हो गया। माना जाता है कि यही वजह थी कि डिंपल अपने पति राजेश खन्‍ना से अलग रहती थीं।


रवीना टंडन : 80 के दशक के अंतिम दौर में सनी देओल बॉलीवुड के सबसे चहेते हीरो माने जाते थे। वह एक तरह से फिल्‍मों को सुपरहिट करने का फार्मूला बने गए थे। इन दिनों रवीना टंडन के साथ उनके अफेयर्स की खबरें सामने आईं। जिद्दी, क्षत्रिय फिल्‍मों की शूटिंग के दौरान रवीना और सनी देओल नजदीक आ गए थे। हालांकि, आए दिन खबरें सामने आने के बाद इन दोनों का अफेयर ज्‍यादा दिन नहीं चल सका था।


मीनाक्षी शेषाद्री: सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्री फिल्‍म 1987 में डकैत की शूटिंग के दौरान एकसाथ आए। इस जोड़ी को पर्दे पर खूब पसंद किया गया। दोनों ने लगातार कई हिट फिल्‍में दीं। 1988 में आई इंतकाम के दौरान दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों की खबरें सामने आने लगीं। दामिनी फिल्‍म के दौरान भी दोनों के बीच अफेयर्स की बातें सुर्खियों में रहीं। हालांकि, इनका अफेयर ज्‍यादा दिन तक चल नहीं पाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.