Salman Khan की इस एक्ट्रेस के साथ नजर आए Sunil Grover, लिखा; विद द ब्यूटीफुल
सुनील की एक फोटो वायरल हो रही है। यह फोटो सुनील ने आज रात शेयर की है। इसमें वह मैंने प्यार किया फेम अभिनेत्री भाग्यश्री के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर फ्लाइट की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर भारत में काम करने के बाद सुनील ग्रोवर की डिमांड काफी बढ़ गई है। हालांकि कपिल शर्मा के शो के किरदार गुत्थी और डॉ मशहूर गुलाटी के जरिए वह पहले से ही दर्शकों के पसंदीदा कामेडियन बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी सुनील ग्रोवर काफी फेमस हैं। इंस्टा पर उनके तीन मिलियन से ज्यादा फालोअर्स हैं। सुनील जैसे ही कोई पोस्ट या फोटो शेयर करते हैं, वह वायरल हो जाती है। सुनील की ऐसी ही एक फोटो वायरल हो रही है। यह फोटो सुनील ने आज रात शेयर की है। इसमें वह 'मैंने प्यार किया' फेम अभिनेत्री भाग्यश्री के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर फ्लाइट की है।
सुनील ग्रोवर ने इस पोस्ट का प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। सुनील ने लिखा; होता है, होता है। विद द ब्यूटीफुल। साथ ही हार्ट की इमोजी भी है। इस पोस्ट को कुछ ही घंटे में 77 हजार से ज्यादा लाइक कर चुके हैं।
कुछ मजेदार होने वाला है : सुनील
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील ग्रोवर ने द कपिल शर्मा शो में वापसी की खबरों को परेशान करने वाला बताया है। सुनील ग्रोवर ने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में पूछने पर बस इतना कहा, कुछ मजेदार होने वाला है।
माधुरी दीक्षित के साथ डांस वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें वह अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो दिल्ली के एक हालिया इवेंट का है। इसमें सुनील ग्रोवर और माधुरी दीक्षित ने परिंदा के रोमांटिक गाने तुमसे मिलके ऐसा लगा...पर डांस कर रहे हैं।
Hota hai ! hota hai ! ❤️ with the beautiful @bhagyashree.online