'भारत' में सलमान ख़ान के किरदार की पहली झलक, अबकी बार सामने से
कोरियन फ़िल्म ओडे टू माय फादर के इस रीमेक में सलमान के अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर और तब्बू विभिन्न किरदारों के लिए फाइनल हो चुके हैं।
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा की भारत विदाई के बाद निर्देशक अली अब्बास ज़फ़र ने सलमान ख़ान के लुक की दूसरी झलक पेश की है। ख़ास बात यह है कि इस तस्वीर सामने से ली गयी है। इससे पहले जो लुक आया था, उसमें सलमान की बैक दिखायी गयी थी।
अली ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें आप देख सकते हैं सलमान बाइक पर सवार हैं। बैकग्राउंड रोशनी में नहाया है, लेकिन सलमान की सिर्फ़ छाया दिख रही है। पीछे लिखा है- द ग्रेट रशियन सर्कस। यह हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि भारत में सलमान सर्कस में काम करने वाले कलाकार बने हैं, जो मोटरसाइकिल से स्टंट करता है।
Gear up for Thunder ....@BeingSalmanKhan @Bharat_TheFilm ...”yeh khamoshi toofan se phele ki hai...” pic.twitter.com/dAQ5kfGFuW — ali abbas zafar (@aliabbaszafar) August 1, 2018
इससे पहले अली ने सलमान के भारत लुक की तस्वीर शेयर की थी, उसमें सलमान की पीठ दिखायी गयी थी। यह फ़िल्म में उनके किरदार की पहली झलक थी।
Ring of fire ..... & Bharat @BeingSalmanKhan . Eid 2019 pic.twitter.com/J20KeE3Ro6 — ali abbas zafar (@aliabbaszafar) July 25, 2018
वैसे भारत आज कल प्रियंका चोपड़ा के निकल जाने की वजह से ख़बरों में हैं। उनकी जगह कटरीना कैफ़ की एंट्री हो चुकी है। सलमान और कटरीना के साथ अली अब्बास ज़फ़र की यह तीसरी फ़िल्म है। सलमान को उन्होंने सबसे पहले सुल्तान में डायरेक्ट किया। इसके बाद टाइगर ज़िंदा है में उन्होंने सलमान और कटरीना को डायरेक्ट किया। कटरीना के साथ अली ने पहली बार मेरे ब्रदर की दुल्हनिया की थी, जो उनका डायरेक्टोरिटल डेब्यू था। इस फ़िल्म में इमरान ख़ान और अली ज़फ़र मुख्य भूमिकाओं में थे।
कटरीना के आने से पहले फ़िल्म के एक और कलाकार सुनील ग्रोवर का यह वीडियो भी काफ़ी मशहूर हुआ था, जिसमें वो नैंसी बनकर लीडिंग लेडी के लिए ऑडिशन देते दिख रहे हैं।
Application for the vacancy from Nancy @aliabbaszafar @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/ngZQjJQ29V— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) July 27, 2018
सुनील ग्रोवर के इस वीडियो को फैंस ख़ूब एंजॉय कर रहे हैं। बताते चलें कि 'भारत' की शूटिंग हाल ही में शुरू की गयी है। कोरियन फ़िल्म 'ओडे टू माय फादर' के इस रीमेक में सलमान के अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर और तब्बू विभिन्न किरदारों के लिए फाइनल हो चुके हैं। 2019 में ईद पर रिलीज़ के लिए निर्धारित 'भारत' में सलमान उम्र के कई पड़ावों पर दिखायी देंगे। फ़िल्म में आज़ादी के बाद से साल 2000 तक देश में हुई प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक घटनाओं को दिखाया जाएगा।