Move to Jagran APP

सुनील शेट्टी ने अहान के लिए लिखा प्यार भरा नोट, बेटे को बताया सबसे बड़ी खुशी

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अहान के पिता सुनील शेट्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट शेयर कर उन्होंने बर्थडे की शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी से काम करने की सलाह दी है।

By Nitin YadavEdited By: Published: Tue, 28 Dec 2021 09:42 AM (IST)Updated: Tue, 28 Dec 2021 09:42 AM (IST)
सुनील शेट्टी ने अहान के लिए लिखा प्यार भरा नोट, बेटे को बताया सबसे बड़ी खुशी
Suniel Shetty write a love note for Ahan Shetty.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के इस अवसर पर सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मौके पर अहान के पिता सुनील शेट्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट शेयर कर उन्होंने बर्थडे की शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी से काम करने की सलाह दी है।

loksabha election banner

सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अहान की तस्वीर शेयर कर लिखा, मेरी सबसे बड़ी खुशी, सबसे बड़े गर्व और मेरे प्यार अहान को जन्मदिन की ढ़रे सारी शुभकामनाएं... अपने मुझे गर्व करने के लिए बहुत सारे कारण दिए हैं। मैं चाहता हूं कि आप अपनी रोमांचक नई यात्रा शुरू करते हुए प्यार, भाग्य, रोमांच के लिए ईश्वर से प्रार्थाना करता हूं। कड़ी मेहनत करों और हमेशा ईमानदार रहो, जो आपके पास है उसके लिए हमेशा आभारी रहें। हमेशा दूसरों में प्यार, दया, पॉजिटिविटी की तलाश करें।

View this post on Instagram

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

अपनी जर्नी एंजॉय करें

अभिनेता ने आगे लिखा, रास्ते में किसी की मदद करने के लिए हमेशा रुकें। अपने आप को क्षमा करें और गलती होने पर सीखें लेकिन सबसे अधिक अपनी जर्नी को एंजॉय करें। आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास आपको केवल अधिक खुशी की ओर ले जाएं। वही सुनील की इस पोस्ट पर सिनेमा जगत के लोग कमेंट कर अहान को बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

तड़प से किया डेब्यू

3 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म तड़प से अहान शेट्टी ने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। इस फिल्म में उन्होंने ईशाना का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी एक जुनूनी प्रेमी पर आधारित है। फिल्म में अहान के साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया में मुख्य किरदार निभाया है। मिलन लुथरिया के निर्देशन में बनी फिल्म तड़प का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला ने किया है।

आरएक्स 100 का रीमेक है फिल्म

आपको बता दें कि ‘तड़प’ साल 2018 में आई तेलुगु ब्लॉकबस्टर लव स्टोरी ‘आरएक्स 100’ की आधिकारिक रीमेक है। जिसमें कार्तिकेय गुम्माकोंडा औऱ पायल राजपूत ने मुख्य किरदार निभाया है। इस फिल्म का निर्देशन अजय भूपति ने किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.