Move to Jagran APP

सुनील शेट्टी ने खास अंदाज में पत्नी माना शेट्टी को विश की मैरिज एनिवर्सरी, बेटी आथिया शेट्टी ने कही ये बात

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी 25 दिसंबर को अपनी 30वीं शादी की सालगिरह बना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर कर अपनी पत्नी माना शेट्टी को मैरिज एनवर्सरी की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की है।

By Nitin YadavEdited By: Published: Sat, 25 Dec 2021 01:13 PM (IST)Updated: Sat, 25 Dec 2021 01:13 PM (IST)
सुनील शेट्टी ने खास अंदाज में पत्नी माना शेट्टी को विश की मैरिज एनिवर्सरी, बेटी आथिया शेट्टी ने कही ये बात
Suniel Shetty wishe wife in a special way to marriage anniversary.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी 25 दिसंबर को अपनी 30वीं शादी की सालगिरह बना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर कर अपनी पत्नी माना शेट्टी को मैरिज एनवर्सरी की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की है।

loksabha election banner

अथिया शेट्टी ने यूं किया रिएक्ट

इस फोटो में सुनील शेट्टी और माना शेट्टी बेहद स्टाइलिश दिख रहे हैं। तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘तब भी सुंदर.... अब भी सुंदर... और हमेशा के लिए सुंदर... हैप्पी 30वीं एनिव वाइफ।’ सुनील शेट्टी की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही फोटो को लाइक कर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वही अभिनेता की बेटी अथिया शेट्टी ने फोटो पर एक हार्ट का इमोजी कमेंट किया है। साथ ही टाइगर श्रॉफ, अर्चना पूरन, गुरूदीप मेहंदी ने भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

View this post on Instagram

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

 आपको बता दें कि सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प हैं। दोनों ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने 25 दिसंबर को साल 1991 में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों के दो बच्चे अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी भी हैं। हाल ही में उनके बेटे अहान शेट्टी ने फिल्म तड़प से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अभिनेता को आखिरी बार नेवी चीफ मोहम्मद अली उर्फ कुंजलि मरक्कड़ 4 के जीवन पर आधारित फिल्म मरक्कड़ द अरेबिजन सी में देख गया था। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी 16वीं शताब्दी के आस-पास होने वाली समुद्री घटनाक्रमों पर आधारित है।

suiel

लंबे वक्त बाद की फिल्मों में वापसी

आपको बता दें कि अभिनेता सुनील शेट्टी लगभग 5 साल के लंबे अतराल के बाद फिल्मी दुनिया में वापसी की है। पहले उन्होंने कई फिल्मों में बतौर गेस्ट और कैमियो रोल निभाएं हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म बलवान से की थी, जिसके बाद उन्होंने हेरा फेरी, भाई, फिर हेरा फेरी, वक्त हमारा है, चुप चुप के, धड़कन, कयामत जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.