Move to Jagran APP

Ahan Shetty's Debut: सलमान ख़ान, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड में किया अहान का स्वागत

अहान के डेब्यू पर बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज़ भी इमोशनल महसूस कर रहे हैं जिन्होंने नन्हे अहान को अपने सामने बड़े होते हुए देखा है। इनमें अजय देवगन भी शामिल हैं जो सुनील के साथ कई फ़िल्मों में काम कर चुके हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 02:47 PM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 09:10 PM (IST)
Ahan Shetty's Debut: सलमान ख़ान, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड में किया अहान का स्वागत
Tadap poster, Ahan with Suniel Shetty, Ajay Devgn, Abhishek Bachchan. Photo- Twitter, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। सुनील शेट्टी के लिए मंगलवार का दिन काफ़ी अहम और इमोशनल है। उनके बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फ़िल्म तड़प की रिलीज़ का एलान हो गया और इसके फ़र्स्ट लुक पोस्टर जारी किये गये हैं। अहान के डेब्यू पर बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज़ भी इमोशनल महसूस कर रहे हैं, जिन्होंने नन्हे अहान को अपने सामने बड़े होते हुए देखा है। इनमें अजय देवगन भी शामिल हैं, जो सुनील के साथ कई फ़िल्मों में काम कर चुके हैं।

loksabha election banner

सलमान ख़ान ने इंस्टाग्राम पर तड़प के पोस्टर शेयर करके लिखा- अहान, कामयाबी के लिए शुभकामनाएं। तुम्हेंतुम्हारी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का फल मिले। कड़ी मेहनत के लिए तड़प कभी कम नहीं होनी चाहिए। इस पोस्ट पर अथिया शेट्टी ने अपना प्यार ज़ाहिर किया। बता दें, सुनील शेट्टी की बेटी अथिया को सलमान ख़ान ने हीरो फ़िल्म से लॉन्च किया था।

अजय ने अहान की डेब्यू फ़िल्म तड़प का पोस्टर शेयर करके लिखा- यह भावुक करने वाला पल है। अहान इतनी जल्दी बड़ा हो गया। अहान की पहली फ़िल्म के लिए सुनील शेट्टी को हार्दिक शुभकामनाएं। ख़ुशी है कि वो साजिद नाडियाडवाला और मिलन लूथरिया के काबिल हाथों में है। तड़प 24 सितम्बर को सिनेमाघरों में देखिए। बता दें, अजय ने सुनील के साथ पहली बार 1994 की फ़िल्म दिलवाले में काम किया था। इसके बाद दोनों एक्टर 2003 की फ़िल्म क़यामत में साथ आये। मल्टीस्टारर एलओसी कारगिल का भी अजय और सुनील हिस्सा बने। कैश में भी इन दोनों कलाकारों ने साथ काम किया।

 

View this post on Instagram

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

अभिषेक बच्चन की डेब्यू फ़िल्म रिफ्यूजी में सुनील शेट्टी ने एक अहम किरदार निभाया था। अभिषेक, सुनील के बेटे अहान के भी क़रीब हैं और अक्सर उनके साथ फुटबॉल खेलते हैं। अभिषेक ने लिखा- गर्वीला दिन। बचपन में तुम्हारे साथ फुटबॉल खेलने से लेकर रिफ्यूजी के सेट पर मिलना और अब तुम्हारा डेब्यू। ऐसे ही आगे बढ़ते रहो और जीतते रहो। अहान और पूरी टीम को शुभकामनाएं। 

रितेश देशमुख ने लिखा- तड़प का ज़बरदस्त टीज़र पोस्टर। अहान और तारा साथ में बेहद ज़ोरदार दिख रहे हैं। वहीं, रितेश की पत्नी एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूज़ा ने हैरानी जताते हए लिखा कि हमारा नन्हा बच्चा इतना बड़ा हो गया है। अहान, हम सबका बेशुमार प्यार। अन्ना, यह ज़बरदस्त दिख रहा है।

बता दें, तड़प, तेलुगु फ़िल्म आरएक्स 100 का रीमेक है। फ़िल्म का निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया है। मंगलवार सुबह अक्षय कुमार ने तड़प के पहले पोस्टर को रिवील किया था। पूरी स्टोरी नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करके पढ़ें-

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar ने रिवील किया सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फ़िल्म 'तड़प' का फ़र्स्ट लुक, देखें पोस्टर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.