Move to Jagran APP

अनुष्का शर्मा के लिए फोटोग्राफर बनीं सुनील शेट्टी की बेटी, खूबसूरत तस्वीरें क्लिक कर अथिया शेट्टी ने जीता दिल

इन दिनों अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ यूके में घूम रही हैं। तो वहीं अथिया शेट्टी भी केएल राहुल के साथ यूके में ही हैं। अब अनुष्का की इन तस्वीरों से साफ हो गया है कि अनुष्का और अथिया साथ में ही घूम रहे हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 07:50 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 06:58 AM (IST)
अनुष्का शर्मा के लिए फोटोग्राफर बनीं सुनील शेट्टी की बेटी, खूबसूरत तस्वीरें क्लिक कर अथिया शेट्टी ने जीता दिल
अनुष्का शर्मा, अथिया शेट्टी, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी इन दिनों फोटोग्राफर बन गई हैं। अथिया इस समय यूके में घूम रही हैं। जहां वो अनुष्का शर्मा की फोटोग्राफर बन गई हैं। अथिया ने हाल ही में अनुष्का शर्मा की बेहद खूबसूरत तस्वीरें क्लिक की हैं, जिन्हें देख हर कोई उनके फोटोग्राफी स्किल्स की तारीफ कर रहा है।

loksabha election banner

अनुष्का शर्मा ने खुद ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने ही बताया है कि ये तस्वीरें अथिया ने क्लिक की हैं। जिनमें अनुष्का बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों की तारीफ करते अनुष्का के फैंस नहीं थक रहे हैं। दरअसल इन दिनों अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ यूके में घूम रही हैं। तो वहीं अथिया शेट्टी भी केएल राहुल के साथ यूके में ही हैं। अब अनुष्का की इन तस्वीरों से साफ हो गया है कि अनुष्का और अथिया साथ में ही घूम रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इन तस्वीरों को शेयर किया है। तस्वीरों में अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों के शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, '10 हजार कदम और रास्ते में कुछ अच्छे फोटोज'। इसके साथ उन्होंने अपनी खूबसूरत तस्वीरों के लिए अथिया शेट्टी को श्रेय दिया है। अबअनुष्का के फैन इन तस्वीरों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

बता दें कि एक तरफ जहां अनुष्का अपने पति और बेटी के साथ घूम रही हैं। तो वहीं अथिया शेट्टी अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ हैं। अब सोशल मीडिया पोस्ट्स देखकर लग रहा है कि ये सभी साथ में ही घूम रहे हैं। वहीं बात करें अथिया शेट्टी और केएल राहुल के बारे में तो दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। अथिया और केएल राहुल कई बार एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पोस्ट भी शेयर करते हैं। हालांकि इन दोनों ने अब तक अपने रिलेशनशिप के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.