नई दिल्ली जेएनएन। कॉमेडियन और टेलीविजन होस्ट सुगंधा मिश्रा जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सुगंधा मिश्रा साथी कॉमेडियन संकेत भोंसले के साथ शादी के करने जा रही है। सुगंधा और संकेत ने अब अपनी शादी की तारीख का खुलासा किया है। दिसंबर से चल रहीं तैयारियों के बाद ये शादी 26 अप्रैल को होने जा रही है। शादी के फंक्शंस की शुरुआत भी हो चुकी है।
सुगंधा और संकेत की शादी 26 अप्रैल को पंजाब के जालंधर में होगी। इस शादी में केवल दोनों के परिवार के कुछ लोग ही शामिल होने वाले हैं। शादी से पहले सुगंधा ने अपना वेडिंग कार्ड भी शेयर किया था। इस वेडिंग कार्ड में उन्होंने अपने फ्रेंड्स और फैमिली को बताया कि शादी में सिर्फ कुछ लोग ही शामिल होंगे और माहौल ठीक होने के बाद हम पार्टी करेंगे।
View this post on Instagram
A post shared by 𝐒𝐔𝐆𝐀𝐍𝐃𝐇𝐀 𝐌𝐈𝐒𝐇𝐑𝐀 (@sugandhamishra23)
सुगंधा ने शादी की रस्में गणेश पूजन से शुरू कीं। जिसके बाद उन्होंने मेहंदी सेरेमनी का लुक भी पैंस के साथ शेयर किया है। सुगंधा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुगंधा अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए तैयार होती दिख रही हैं। इस खास मौके के लिए उन्होंने हरे रंग का लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ सिंपल सी ज्वेलरी भी पहनी है।
बता दें कि बीते दिनों सुगंधा मिश्रा ने बॉम्बे टाइम्स के साथ साक्षात्कार में संकेत संग अपने रिश्ते और शादी के बारे में बात की थी। उन्होंने अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए खुलासा किया कि सात साल पहले दुबई में एक कॉमेडी शो की शूटिंग के दौरान दोनों पहली बार मिले थे। इसके बाद दोनों जल्द ही दोस्त बन गए और उन्हें साथ काम करने के प्रस्ताव मिलने लगे। सुगंधा ने बताया, 'धीरे धीर हमारे बीच कंफर्ट लेवल बढ़ गया। इसलिए, जब हमने शादी के बारे में सोचा, तो हमने तय किया कि हमारे जीवन में एक-दूसरे के साथ साझेदार होने से बेहतर कुछ नहीं। वहीं जब 3 साल पहले हमारी डेटिंग की खबर आई तो हमारे परिवार पीछे पड़ गए कि अगर ये अफवाहें सच हैं तो फिर उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।'
सुगंधा ने आगे कहा, 'इसी के बाद ही हमने पिछले साल यानी दिसंबर 2020 में हमने शादी करने का फैसला किया, लेकिन उनकी शादी को महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। वहीं जब सब कुछ ठीक होने लगा और हमने एक बार फिर से शादी की व्यवस्था और तैयारियां शुरू कर दीं, तो देश को एक बार फिर से कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना करना पड़ा। इसके बाद हमने लंबे समय तक इस बात पर विचार किया कि क्या हमें योजना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। हमने कुछ दिन पहले ही कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया था। सच कहूँ तो, ऐसी स्थिति में आ गेई थी कि हमें ऑनलाइन शादि करनि पड़ती। मैंने कहा, 'ऑनलाइन भी करनी पड़े तो मैं तो लहंगा वही पहनूंगी।'
कोरोना कर्फ्यू के बीच कैस्पर को घुमाने निकलीं मलाइका अरोड़ा, जमकर हुईं ट्रोल