जब श्रद्धा कपूर ने वरुण धवन को मारे जोरदार 'चांटे', तब उनका भी उठ गया हाथ, Video वायरल
स्ट्रीट डांसर 3डी के अलावा वरुण धवन जल्द ही कुली नंबर वन में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वरुण के साथ एक्ट्रेस सारा अली खान भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को जोड़ी को फिल्मों में दर्शक काफी पसंद करते हैं। ये जोड़ी एक बार फिर फिल्म में नजर आने वाली है। वरुण धवन और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में नजर आने वाले हैं। 'स्ट्रीट डांसर 3डी' फिल्म इसी महीने 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। लगातार इस फिल्म से दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही फिल्म की पूरी टीम इनदिनों मूवी के प्रमोशन में जुटी है। इसी बीच 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के स्टार्स श्रद्धा और वरूण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों स्टार्स एक दूसरे को चांटे मारते नजर आ रहे हैं। आइए जानते है आखिर क्या है पूरा मजरा।
View this post on Instagram
Street Dancer 3 releases on 24th Jan @varundvn @shraddhakapoor @streetdancer3
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर का एक वीडियो हाल ही में खूब वायरल हो रहा है। इसमें दोनों के बीच तकरार होती नजर आ रही है। इतना ही नहीं, वीडियो में श्रद्धा कपूरवरुण धवन को थप्पड़ जड़ती नजर आ रही हैं। वो भी एक नहीं कई बार। इसके बाद वरूण को भी गुस्सा आ जाता है और वो भी श्रद्धा को पटकर चांटा मार देते हैं। हैरान करने वाली बात तो यह है कि वरुण धवन भी श्रद्धा कपूर पर चाटों की बरसात कर देते हैं।
Entering 2020 with @varundvn and his street style swag 😍 @gqindia #VarunDhawan #BTSBoomerang
दरअसल, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर को ये एक मजाकिया वीडियो है। दोनों ही कलाकार एक-दूसरे को मजाक में थप्पड़ मार रहे हैं। इसके बाद दोनों कलाकार अपनी फिल्म की रिलीज डेट फैंस को बताते हैं। वीडियो में वरुण और श्रद्धा की जोड़ी काफी जबरदस्त और क्यूट लग रही है। 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ प्रभु देवा, नोरा फतेही, सलमान खान, राघव जुयाल, अपारशक्ति खुराना और कई कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा वरुण धवन जल्द ही कुली नंबर वन में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वरुण के साथ एक्ट्रेस सारा अली खान भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।