Move to Jagran APP

Star Screen Awards Winner 2019: रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर, आलिया बनीं बेस्ट एक्ट्रेस! देखें- किसे मिला कौनसा अवॉर्ड

Star Screen Awards Winner 2019 रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर आलिया बनीं बेस्ट एक्ट्रेस! देखें- किसे मिला कौनसा अवॉर्ड

By Mohit PareekEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 01:29 PM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 01:30 PM (IST)
Star Screen Awards Winner 2019: रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर, आलिया बनीं बेस्ट एक्ट्रेस! देखें- किसे मिला कौनसा अवॉर्ड
Star Screen Awards Winner 2019: रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर, आलिया बनीं बेस्ट एक्ट्रेस! देखें- किसे मिला कौनसा अवॉर्ड

नई दिल्ली, जेएनएन। रविवार को मुंबई में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2019 का आयोजन किया गया, जहां बॉलीवुड की कई फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की। साल 2019 की फिल्मों के लिए दिए गए अवॉर्ड्स में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली बॉय ने अपना जलवा दिखाया। इसी फिल्म से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का चयन किया गया है।

loksabha election banner

रणवीर सिंह को एक नहीं बल्कि दो अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचे थे। वहीं आयुष्मान खुराना और उनकी फिल्म आर्टिकल-15 ने भी कई अवॉर्ड जीते हैं। आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है, जबकि रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर चुने गए हैं। दोनों की फिल्म गली बॉय को भारत की ओर से ऑस्कर में भी भेजा गया था। ऐसे में जानते हैं कि किस स्टार को कौनसा अवॉर्ड मिला है...

Star Screen Awards 2019 Winner List:

बेस्ट एक्टर- रणवीर सिंह (गली बॉय)

 

View this post on Instagram

Gosh! 😍 Double Whammy! 🏆🏆 ‘Best Actor in a Leading Role’ for #GullyBoy & ‘Entertainer of the Year’ at the #StarScreenAwards

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (गली बॉय)

 

View this post on Instagram

Safeena ❤️ Thank you for giving me this character @zoieakhtar I love you Zoe! Alsoooo @reemakagti1 😘😘😘 My tutu!! I love you @ranveersingh And to the full full team for making this an unforgettable experience! @arjunbhasin @puneetbsaini @priyanka.s.borkar @ritesh_sid @tigerbabyfilms @faroutakhtar @excelmovies @siddhantchaturvedi @itsvijayvarma @ankurtewari Thank you thank you #starscreenawards2019 ⭐️

A post shared by Alia ☀️ (@aliaabhatt) on

बेस्ट डायरेक्टर (क्रिटिक्स चॉइस)- अनुभव सिन्हा (आर्टिकल-15)

बेस्ट डायरेक्टर- जोया अख्तर (गली बॉय)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- गुलशन देवैया (मर्द को दर्द नहीं होता)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- कामिनी कौशल (कबीर सिंह)

बात नई अवॉर्ड- लुका छुप्पी

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक चॉइस)- आयुष्मान खुराना

बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक चॉइस)- भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू

बेस्ट कॉमिक रोल (फीमेल)- यामी गौतम (बाला)

बेस्ट प्लैबैक सिंगर (मेल)- सचेत टंडन (बेख्याली)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- श्रेया घोषाल (घर मोर परदेशियां)

बेस्ट म्यूजिक- कबीर सिंह और गली बॉय

बेस्ट लिरिक्स- अपना टाइम आएगा (गली बॉय)

बेस्ट डायलॉग्स- गली बॉय

बेस्ट स्टोरी- आर्टिकल 15

बेस्ट एक्शन- वॉर

बेस्ट एडिटिंग- वॉर

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- प्रेम चोपड़ा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.