जाह्नवी कपूर की तीसरी फिल्म का लुक हुआ Leak, देखिए जाह्नवी का नया लुक
जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म धड़क थी जिसमें उनके साथ ईशान खट्टर भी थे।
मुंबई। जाह्नवी कपूर ने धड़क से इस साल बॉलीवुड में एंट्री की और दूसरी फिल्म भी उन्हें तख्त के रूप में मिल चुकी है। तीसरी फिल्म वे बायोपिक कर रही है जो कि भारत की पहली महिला कॉमबेट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है। खास बात यह है कि, इस फिल्म का लुक लीक हो गया है।
जी हां, जाह्नवी कपूर की फिल्म की कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक अगले साल 2019 में फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी। लेकिन इन तस्वीरों को सामने आने से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म की शूटिंग जल्दी शुरू कर दी गई है और इस साल ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।
आपको बता दें कि, गुंजन सक्सेना को भारत की पहली लड़ाकू महिला पायलेट होने का गौरव प्राप्त है। कारगिल लड़ाई 1999 में अपनी जान की परवाह किए बगैर उन्होंने अपने कई साथियों की जान बचाई थी।
गुंजन को बहादुरी के लिए सूर्यवीर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यह फिल्म बायोपिक होगी जिसे धर्मा प्रोडक्शन बना रही है। इसमें जाह्नवी कपूर को गुंजन की भूमिका में देखा जा सकेगा। जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म धड़क थी जिसमें उनके साथ ईशान खट्टर भी थे। इस फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म का निर्माण भी धर्मा प्रोडक्शन द्वारा किया गया था और तख्त फिल्म को भी करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ही बनाने जा रही है। अब गुंजन सक्सेना की बायोपिक जाह्नवी कपूर की तीसरी फिल्म होगी।
यह भी पढ़ें: सलमान ने भाईयों और जीजा संग मनाया क्रिसमस, तो प्रियंका चोपड़ा ने ससुराल में, देखें वीडियो और तस्वीरें
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: दीपिका को Winner बनते देखना चाहते हैं शोएब, साले साहब को लेकर कही ये बात