Move to Jagran APP

लेटेस्ट रेट्रो लुक में बला की खूबसूरत लगीं जान्हवी कपूर, साड़ी पहन श्रीदेवी की बेटी ने ढाया कहर

अब जान्हवी आए दिन अपने नए- नए फोटोज से फैंस के बीच चर्चा का विषय बनीरहती हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर का लेटेस्ट रेट्रो लुक खासा पसंद किया जा रहा है। जिसकी तस्वीरें अभिनेत्री ने खुद ही सोशल मीडिय पर शेयर की हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Tue, 12 Oct 2021 05:09 PM (IST)Updated: Tue, 12 Oct 2021 05:09 PM (IST)
लेटेस्ट रेट्रो लुक में बला की खूबसूरत लगीं जान्हवी कपूर, साड़ी पहन श्रीदेवी की बेटी ने ढाया कहर
जान्हवी कपूर का रेट्रो लुक, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर भी अपनी मां की ही तरह बेहद खूबसूरत हैं। जान्हवी ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के साथ ही अपने लुक्स से फैंस को दीवाना बना दिया था। अब जान्हवी आए दिन अपने नए- नए फोटोज से फैंस के बीच चर्चा का विषय बनीरहती हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर का लेटेस्ट रेट्रो लुक खासा पसंद किया जा रहा है। जिसकी तस्वीरें अभिनेत्री ने खुद ही सोशल मीडिय पर शेयर की हैं।

loksabha election banner

जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहतीहैं। अब हाल ही में जान्हवी ने अपनी कुछ बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जान्हवी कपूर ने साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ उनका रेट्रो लुक बेहद पसंद किया जा रहा है। जान्हवी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं।

जान्हवी कपूर ने ये तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जान्हवी पीच कलर की साड़ी पहनी हुई हैं। इसके साथ जान्हवी का सिंपल लुक खासा पसंद किया जा रहा है। जान्हवी कपूर को इस रेट्रो लुक में देखकर उनके फैंस खासे खुश हो रहे हैं। तस्वीरों में जान्हवी कुर्सी पर बैठी हैं और किसी महारानी से कम नहीं लग ही हैं। जान्हवी तस्वीरों में खूबसूरत पोज देकर लोगों का दिल जीत रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

जान्हवी कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स जान्हवी कपूर की इन तस्वीरों को देखकर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कोई उन्हें बेहद खूबसूरत बता रहा है तो कई लोग उनकी तुलना अपनी मां श्रीदेवी से भी कर रहे हैं। बता दें कि जान्हवी कपूर इस साल बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। जान्हवी जल्द ही सिद्धार्थ सेनगुप्ता के डायरेक्शन में बनी रही फिल्म 'गुड लक जैरी' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी जान्हवी नजर आएंगी। आखिरी बार जान्हवी फिल्म 'रूही' में अभिनेता राज कुमार राव और वरुण शर्मा के साथ नजर आईं थीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.