सलमान से मिलती-जुलती इस एक्टर की तस्वीर देख रह जाएंगे दंग
सलमान खान की हिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' को कौन भुला सकता है। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में यह फिल्म की थी और इस फिल्म से मजबूत पहचान मिलने के साथ ही लड़कियों के बीच उनकी लोकप्रियता भी काफी बढ़ गई थी। कुछ ऐसा ही हो रहा है
मुंबई। सलमान खान की हिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' को कौन भुला सकता है। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में यह फिल्म की थी और इस फिल्म से मजबूत पहचान मिलने के साथ ही लड़कियों के बीच उनकी लोकप्रियता भी काफी बढ़ गई थी। कुछ ऐसा ही हो रहा है आज के दौर के एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ।
एकता कपूर बनकर एक्ट्रेस को लगाया सात लाख का चूना
'प्यार का पंचनामा' सीरीज की फिल्मों के बाद लड़कियों के बीच उनकी भी लोकप्रियता काफी बढ़ चुकी है। खैर, हाल ही में कार्तिक के एक फैन ने सलमान से मिलती-जुलती उनकी एक तस्वीर ट्वीट की है, जिसे देख आप भी दंग रह जाएंगे। ये रही वो तस्वीर आपके लिए।
इसमें उनका चेहरा और स्टाइल तो मिलता-जुलता है ही। साथ ही कार्तिक का एक्टिंग करियर भी सलमान के एक्टिंग करियर से काफी मिलता-जुलता दिखाई पड़ रहा है। इस बारे में कार्तिक ने कहा है ' फैंस से मिले इस कॉम्पलिमेंट से मैं बेहद खुश हूं। इस दुनिया में शायद ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होगा, जो सलमान सर से अपनी तुलना पर खुश नहीं होगा।'