Move to Jagran APP

शादी के 18 साल बाद धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने लिया अलग होने का फैसला, सोशल मीडिया पर की घोषणा

साउथ के सुपरस्टार धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत पावर कपल में से एक माने जाते हैं। लेकिन अब अपने अलग होने के फैसले से इन दोनों ने अपने फैन्स को हैरान कर दिया है।ऐश्वर्या और धनुष ने अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी।

By Tanya AroraEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 12:18 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 07:17 AM (IST)
शादी के 18 साल बाद धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने लिया अलग होने का फैसला, सोशल मीडिया पर की घोषणा
south superstar dhanush and aishwarya announce their separation on social media. Photo Credit-Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ के सुपरस्टार धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत पावर कपल में से एक माने जाते हैं। लेकिन अब अपने अलग होने के फैसले से इन दोनों ने अपने फैन्स को हैरान कर दिया है। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने धनुष से अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी। दोनों की शादी को 18 साल हो चुके हैं। ऐश्वर्या रजनीकांत के अलावा धनुष ने भी अपने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने सेप्रेशन की खबर अपने फैन्स को दी और साथ ही उनसे ये गुजारिश की कि वो उनकी प्राइवेसी की इज्जत करें।

loksabha election banner

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पोस्ट

सुपरस्टार धनुष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐश्वर्या से अलग होने की जानकारी देते हुए लिखा, 'हमारा 18 साल का साथ रहा, जिसमें हम दोस्त, माता-पिता, कपल और एक-दूसरे के साथी बनकर साथ रहे। इस सफर में हमने आगे बढ़ते हुए एक-दूसरे को समझा और काफी कुछ देखा। आज हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। मैं और ऐश्वर्या एक कपल के तौर पर अब अलग हो रहे हैं और चीजों को और बेहतरीन तरह से समझने की कोशिश कर रहे हैं अलग-अलग। कृपया हमारे इस निर्णय का आदर करें और हमें प्राइवेसी दें।

ये खबर सुनकर फैंस का टूटा दिल

धनुष के अलावा उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने भी अपने और धनुष के अलग होने की खबर फैन्स को दी। ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, 'किसी कैप्शन की जरूरत नहीं है। बस आपका प्यार और समर्थन जरूरी है। उनके फैंस ने कमेंट बॉक्स में उनके सेप्रेशन की खबर पर अपना दुःख व्यक्त किया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'शॉकिंग', उसी के साथ उन्होंने दिल टूटने वाले इमोजी डाले। दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा, ये खबर दिल तोड़ने वाली है'। अन्य यूजर ने लिखा, 'मिस्टर डी की जिंदगी में ऐसा होगा इसकी उम्मीद नहीं थी'।

View this post on Instagram

A post shared by Aishwaryaa R Dhanush (@aishwaryaa_r_dhanush)

2004 में हुई थी शादी

धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की शादी साल 2004 में हुई थी। जब धनुष और ऐश्वर्या की शादी हुई थी तो उस वक्त धनुष सिर्फ 21 साल के थे और ऐश्वर्या 23 साल की थी। दोनों की शादी तमिल रीति-रिवाजों से हुई थी। धनुष और ऐश्वर्या के दो बेटे हैं, एक नाम यात्रा राजा है और दूसरे का नाम लिंगा राजा है। ऐश्वर्या रजनीकांत सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.