Move to Jagran APP

जब रणवीर सिंह के लिए आगे आए अक्षय कुमार, फ़िल्म में भी दिखेंगे एक साथ

Sooryavanshi Trailer अक्षय कुमार से जवाब देते हुए कहा कि यह फ़िल्म में डायलॉग है असल लाइफ़ में नहीं। आप दोनों चीजों को एकसाथ ना जोड़िए। यह काफ़ी ग़लत सवाल है।

By Rajat SinghEdited By: Published: Mon, 02 Mar 2020 06:33 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2020 07:12 PM (IST)
जब रणवीर सिंह के लिए आगे आए अक्षय कुमार, फ़िल्म में भी दिखेंगे एक साथ
जब रणवीर सिंह के लिए आगे आए अक्षय कुमार, फ़िल्म में भी दिखेंगे एक साथ

नई दिल्ली, जेएनएन।  मुंबई में 'सूर्यवंशी' फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च में काफ़ी मज़ेदार बात हुई। दरअसल हुआ यह कि ट्रेलर देखने के तुरंत बाद रणवीर सिंह से सवाल पूछा गया कि आप खुद को बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा कमीना मानते हैं क्या? इस पर  रणवीर सिंह ने हंसते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा 'डाइरेक्ट इंसल्ट, मैं जा रहा हूं यहां से।' हालांकि, इसके बाद रणवीर सिंह की तरफ़दारी में अक्षय कुमार के सामने आ गए। 

loksabha election banner

अक्षय कुमार से जवाब देते हुए कहा कि यह फ़िल्म में डायलॉग है असल लाइफ़ में नहीं। आप दोनों चीजों को एकसाथ ना जोड़िए। यह काफ़ी ग़लत सवाल है। अक्षय के इस तरफ़दारी से रणवीर खुश हो गए। रणवीर सिंह ने अक्षय को लेकर कहा 'मेरा अक्की! हमेशा मुझे बचाने आएगा।' 

गौरतलब है कि रोहित शेट्टी की फ़िल्म सूर्यवंशी 24 मार्च को रिलीज़ होने वाली है। इस फ़िल्म में रोहित के पुलिस यूनिवर्स से तीसरा किरदार सूर्यवंशी एंट्री ले रहा है। इससे पहले सिंघम और सिम्बा कमाल कर चुके हैं। हालांकि, इस फ़िल्म में तीनों किरदार एक साथ आएंगे। इसके साथ ही तीन बड़े सुपरस्टार अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह भी एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। इनके साथ ही कैटरीना कैफ भी इस फ़िल्म में लीड रोल में हैं। 

फ़िल्म के ट्रेलर के रिलीज़ के बाद से फ़िल्म को लेकर बज़ बनता दिख रहा है। फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च के इंवेट को भी काफी धमाकेदार बनाया गया। इस इवेंट में अक्षय कुमार ने बाइक से एंट्री मारी। इसके अलावा रणवीर सिंह भी फुल मस्ती के मूड में नजर आए। वह दोनों एक्टर के अलावा निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ भी मौज-मस्ती करते दिखे। 

गौरतलब है कि रणवीर सिंह ज़ल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम पर बन रही फ़िल्म '83' में लीड रोल में नज़र आएंगे। वह इस फ़िल्म कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, अजय देवगन की कई फ़िल्में पाइपलाइन में हैं। वह भुज द प्राइड ऑफ़ इंडिया और मैदान जैसी फ़िल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। इस फ़िल्म दोनों का गेस्ट एपीयरेंस है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.