मजदूरों को घर पहुंचाने के बाद ऐसे मदद कर रहे हैं सोनू सूद, एक शख्स को दिया नौकरी का ऑफर
Sonu Sood Help बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचने में मदद करने के बाद अब उन्हें काम देना भी शुरू कर दिया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की ओर से प्रवासियों को घर भेजने का सिलसिला जारी है। सोनू करीब 1-2 महीने से मुंबई में परेशान प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेज रहे हैं और इस वजह से एक्टर सुर्खियों में हैं। खास बात ये है कि एक्टर ट्विटर के जरिए मदद मांगने वाले लोगों को रिप्लाई करते हैं और उनकी मदद करते हैं। उनकी मदद के साथ मदद का आश्वसान दिए जाने का तरीका भी खबरों में है। हालांकि, अब एक्टर ने मदद का नया तरीका अपना लिया है और वो घर भेजने के बजाय अलग तरीके से मदद कर रहे हैं।
दरअसल, ये तो आप जानते होंगे कि कुछ दिनों से लोग सोनू सूद से मदद मांगते हैं और एक्टर उसका ट्विटर पर जोरदार रिप्लाई करते हुए मदद करते हैं। ऐसा ही इस बार हुआ, लेकिन इस बार सोनू सूद ने उन्हें घर भेजने के बजाय अलग तरीके से मदद करने के लिए ऑफर दे दिया। जी हां, एक शख्स ने ट्विटर के जरिए सोनू सूद तक गुहार लगाई कि उन्हें घर जाना है। इस शख्स ने लिखा, 'सर हम 10 लोग मोगा में फंसे हैं प्लीज हमें घर पहुंचा दीजिए उत्तर प्रदेश जाना है।'
घर क्यों ... अगर मोगा में काम दिला दूँ तो? https://t.co/h3cy2IWEup" rel="nofollow— sonu sood (@SonuSood) June 15, 2020
इसके बाद सोनू सूद ने उनके उत्तर प्रदेश जाने की व्यवस्था नहीं की, जबकि उन्हें मोगा में ही काम दिलाने का ऑफर दे दिया। इस शख्स के मदद मांगने पर सोनू सूद ने लिखा-'घर क्यों ... अगर मोगा में काम दिला दूं तो?' इस ट्वीट के बाद सोनू सूद की काफी तारीफ कर रहे हैं और उनकी तारीफ में कोई गाना गा रहा है तो कई पेंटिंग बना रहा है। सोनू सूद के घर भेजने में मदद करने के बाद अब उन्हें नौकरी दिलवाना काफी सराहनीय कदम बताया जा रहा है।
कठिनाइयाँ सभी को है दोस्त। मेहनत से जो टिका रहा वही सिकंदर। यह समय भी बीत ही जाएगा। कोशिश करते रहना अगर कोई दरवाज़ा नहीं खुला तो मेसेज ज़रूर करना। भाई खड़ा मिलेगा। https://t.co/Am9mDCudg0" rel="nofollow— sonu sood (@SonuSood) June 15, 2020
बता दें कि अभी तक सोनू सूद काफी प्रवासियों को मुंबई से उनके घर भेज चुके हैं। सोनू सूद ने बस, ट्रेन के माध्यम से कई लोगों को घर तक पहुंचाया है और लगातार यह काम कर रहा है। इसे लेकर उनकी देशभर में तारीफ हो रही है। अब इस काम के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और राज्यपाल से भी सोनू सूद ने मुलाकात की है। सोनू सूद की अभी राजनीतिक जगत की हस्तियों से लेकर आम आदमी तारीफ कर रहा है।