Move to Jagran APP

DM Shailesh Kumar Yadav के शादी में बुरे व्यवहार पर भड़के सोनू निगम, कहा- 'आपको अपनी ताकत पर इतना घमंड...'

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच हाल ही में पश्चिमी त्रिपुरा के डीएम शैलेश कुमार यादव ने एक शादी समारोह के खिलाफ कार्रवाई की थी। तय सीमा से ज्यादा लोगों होने के चलते उन्होंने शादी में मौजूद लोगों को जमकर फटकार भी लगाई।

By Anand KashyapEdited By: Published: Thu, 29 Apr 2021 03:44 PM (IST)Updated: Thu, 29 Apr 2021 05:21 PM (IST)
DM Shailesh Kumar Yadav के शादी में बुरे व्यवहार पर भड़के सोनू निगम, कहा- 'आपको अपनी ताकत पर इतना घमंड...'
बॉलीवुड गायक सोनू निगम, Instagram : sonunigamofficial

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच हाल ही में पश्चिमी त्रिपुरा के डीएम शैलेश कुमार यादव ने एक शादी समारोह के खिलाफ कार्रवाई की थी। तय सीमा से ज्यादा लोगों होने के चलते उन्होंने शादी में मौजूद लोगों को जमकर फटकार भी लगाई। हालांकि डीएम शैलेश कुमार यादव अपनी इस कार्रवाई की वजह से काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। जिसके बाद उन्हें पत्र लिखकर शादी समारोह में मौजूद लोगों से माफी मांगनी पड़ी थी।

loksabha election banner

त्रिपुरा के डीएम शैलेश कुमार यादव के इस कार्रवाई की अब बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम ने भी आलोचना की है। सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर डीएम शैलेश कुमार यादव की आलोचना की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में कहते हैं, 'मैं अक्सर अपने बारे में बात करता हूं, लेकिन यह वीडियो देखकर मुझसे रहा नहीं गया। मैंने देखा कि डीएम शैलेश कुमार एक शादी में घुस गए और लोगों को फटकार लगा रहे थे। मुझे नहीं पता कि लोगों ने इजाजत ली थी कि नहीं लेकिन वह वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने स्वीकृति ली थी।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

सोनू निगम ने वीडियो में आगे कहा 'डीएम साहब यह क्या तरीका है? हम किस देश में रहते हैं? इस तरीके से हम अपने देशवासियों से कैसे बात कर सकते हैं? हर किसी को अपनी बात कहने का हक है। आप किसी की बात ही नहीं सुन रहे। हर किसी को बोल रहे गिरफ्तार करो, गिरफ्तार करो। आपको अपनी ताकत पर इतना घमंड है। इतना गुरूर तो प्रधानमंत्री मोदी को भी नहीं है। वह भी जब लोगों से बात करते हैं तो तमीज से बात करते हैं।'

मशहूर गायक ने आगे कहा, 'आप डीएम हैं, कोई राजा नहीं हैं। राजवाड़े गए इस देश से। ऐसे समय में जब भारत मुश्किल दौर से गुजर रहा है। सभी लोग चिंता में हैं। गरीब लोग ही नहीं बल्कि ऐसे समय में सभी तबके के लोग दुखी हैं, जिनके पास पैसे हैं वह भी परेशान हैं। ऐसे समय में हमें एक दूसरे का साथ देना चाहिए।' इस वीडियो में सोनू निगम ने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को पद पर नहीं रहना चाहिए जो इसके लायक न हों।

उन्होंने कहा, 'मैं नहीं कहूंगा कि आपको सजा मिले, क्योंकि आपका भी परिवार है। आप जानते है न कि शादी कितनी खास चीज है। शादी दो परिवारों का एक खास कार्यक्रम है। लोग इस दिन को हमेशा याद करते हैं। क्या आपको लगता है यह परिवार कभी इस शादी को याद करना चाहेगा। जिंदगी भर वह नहीं भूल पाएंगे। जिंदगी में एक बार यह मौका आता है वह भी आपने खराब कर दिया। ऐसे समय में हमें एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। किसी को थोड़ी खुशी मिल रही है तो मिलने दें।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.