Sonu Nigam ने सिंगिंग रियलिटी शो का किया भंडाफोड़, कही यह बात
सोनू निगम ने यह भी कहा कि म्यूजिक कंपनी अपने कलाकारों का प्रचार करती है जबकि अन्य कलाकार भी उतने ही टैलेंटेड होते हैंl इसके पहले अभिजीत सावंत ने सिंगिंग रियलिटी शो पर आरोप लगाया था कि वह कलाकारों की प्रतिभा को छोड़कर गरीबी पर ही ध्यान केंद्रित करते हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl सोनू निगम ने डांस रियलिटी शोस का भंडाफोड़ किया हैl उन्होंने कहा है कि कई शो ऐसे होते हैं, जिनके परफॉर्मेंसेस अलग से डब किए जाते हैंl इंडियन आइडल विवाद के बीच सोनू निगम का एक वीडियो वायरल हो रहा हैl इसमें वह हिंदी सिंगिंग रियलिटी शो को एक्सपोज करते नजर आ रहे हैंl सोनू निगम म्यूजिक फिल्म इंडस्ट्री के एक लोकप्रिय गायक हैl उन्होंने पिछले कई वर्षों से म्यूजिक क्षेत्र में बहुत ही अधिक योगदान दिया हैl उनके कई लोकप्रिय गाने आज भी गुनगुनाए जाते हैंl उनकी सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग भी हैl वह इंडियन आइडल का भी हिस्सा रह चुके हैंl
एक वीडियो में सोनू निगम निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री से बात कर रहे हैंl इसमें वह सिंगिंग रियलिटी शो की सच्चाई बता रहे हैंl सोनू निगम कह रहे है, 'कई शो ऐसे होते हैं, जहां गानों को बाद में डब किया जाता हैl वह गलत चीजें नहीं दर्शाते, वह सही चीज को ही दिखाना चाहते हैंl' उन्होंने आरोप लगाया है कि म्यूजिक कंपनियां गायकों के प्रति फेवर करती हैl वह सिर्फ उन्हीं के गाए हुए गाने बजाने का राइट देती हैl अन्य गायकों के गाने बजाने के राइट्स नहीं देतीl यह कहकर कि यह म्यूजिक पॉलिसी के खिलाफ हैl
सोनू निगम ने यह भी कहा कि म्यूजिक कंपनी अपने कलाकारों का प्रचार करती है, जबकि अन्य कलाकार भी उतने ही टैलेंटेड होते हैंl इसके पहले अभिजीत सावंत ने सिंगिंग रियलिटी शो पर आरोप लगाया था कि वह कलाकारों की प्रतिभा को छोड़कर गरीबी पर ही ध्यान केंद्रित करते हैंl
इस बारे में बताते हुए अभिजीत सावंत ने कहा था, 'आजकल निर्माता खाली प्रतियोगी कितना गरीब हैl यहीं दिखाने में लगे रहते हैंl वह उनकी प्रतिभा के बारे में कम बात करते हैl रियलिटी शो इसके पहले भी विवादों में रहे हैं, उनपर कम उम्र के बच्चों से ज्यादा काम करवाने का आरोप लगता रहा है।