Move to Jagran APP

पापा के बर्थडे पर सोनम कपूर ने खोला ‘एक लड़की को देखा...’ का ये राज़

सोनम कपूर ने इस मौके पर अनिल कपूर के साथ काम करने के अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि कहा कि उन्हें उनके पिता के साथ काम करने के लिए पहले भी कई आफर आए थे।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 06:44 PM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 06:44 PM (IST)
पापा के बर्थडे पर सोनम कपूर ने खोला ‘एक लड़की को देखा...’ का ये राज़
पापा के बर्थडे पर सोनम कपूर ने खोला ‘एक लड़की को देखा...’ का ये राज़

मुंबई। अनिल कपूर के जन्मदिन के मौके पर उनकी नई फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का ट्रेलर मीडिया के प्रीव्यू के लिए दिखाया गया लेकिन इसके पीछे की एक कहानी थी जिसे उनकी बेटी सोनम ने सबको बताया।

loksabha election banner

अनिल और सोनम कपूर स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर 27 दिसंबर को लांच होगा। हालांकि इसकी झलक मीडिया को अनिल कपूर के जन्मदिन पर दिखाई गई। इस फिल्म में अनिल कपूर के अलावा सोनम कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला की अहम भूमिका है। इस मौके पर सोनम कपूर से हुई विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर को वह मुंबई में नहीं है। छुट्टियां मनाने बाहर जा रही हैं, जिसके चलते इस फिल्म का ट्रेलर मीडिया को अनिल कपूर के जन्मदिन के अवसर पर दिखाने का निर्णय लिया गया है।

इस फिल्म के माध्यम से सोनम कपूर और राजकुमार राव एक दूसरे के साथ काम करते नजर आएंगे। वहीं अनिल कपूर और राजकुमार राव दोबारा एक दूसरे के साथ काम करते नजर आएंगे। सोनम कपूर ने इस मौके पर अनिल कपूर के साथ काम करने के अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि कहा कि उन्हें उनके पिता के साथ काम करने के लिए पहले भी कई आफर आए थे। हालांकि फिल्म की स्क्रिप्ट दमदार नहीं होने के चलते उन्होंने उस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था लेकिन इस फिल्म में उन्हें कहानी बहुत अच्छी लगी। जिसके चलते उन्होंने काम करने के लिए हाँ कहा। इस मौके पर अनिल कपूर का जन्मदिन मनाया गया और उन्होंने केक भी काटा l

यह भी पढ़ें: सेंटा बनकर उर्वशी रौतेला फैलाएंगी खुशियां और देंगी स्पेशल गिफ्ट्स, कब और कहां, जानिए इस खबर में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.