Move to Jagran APP

शादी में Sister Goals देती नजर आईं अनिल कपूर की बेटियां, रिया कपूर की बहन होने पर सोनम कपूर को है 'गर्व'

बहन की शादी में सोनम कपूर भी पति आनंद अहूजा के साथ शानदार अंदाज में पहुंची थीं। अब सोनम कपूर ने रिया कपूर की शादी के दिन की एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रिया और सोनम दोनों Sister Goals देती नजर आ रही हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Tue, 17 Aug 2021 10:57 PM (IST)Updated: Tue, 17 Aug 2021 10:57 PM (IST)
शादी में Sister Goals देती नजर आईं अनिल कपूर की बेटियां, रिया कपूर की बहन होने पर सोनम कपूर को है 'गर्व'
सोनम कपूर और रिया कपूर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। रिया कपूर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ 14 अगस्त को शादी रचाई है। बहन की शादी में सोनम कपूर भी पति आनंद अहूजा के साथ शानदार अंदाज में पहुंची थीं। अब सोनम कपूर ने रिया कपूर की शादी के दिन की एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रिया और सोनम दोनों Sister Goals देती नजर आ रही हैं।

loksabha election banner

रिया कपूर की शादी में सोनम कपूर अनारकली पहनी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं शादी से एक खूबसूरत तस्वीर भी सोनम ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में रिया कपूर काउच पर नजरें नीचे कर बैठी हैं और सोनम उनके पीछे उन्हें पकड़कर खड़ी हैं। साथ ही साख कैमरा पर पोज दे रही हैं। इस तस्वीर को देखकर ही दोनों बहनों के बीच की बॉन्डिंग का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इस तस्वीर को सोनम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। तस्वीर शेयर करते हुए सोनम में कैप्शन में लिखा, 'कंधे से कंधा मिलाकर या मीलों दूर, हम बहनें हमेशा दिल से जुड़ी रहेंगी। मुझे सबसे खूबसूरत दुल्हन की बहन होने का सम्मान मिला है। मुझे तुमसे प्यार है रिया कपूर।' सोनम और रिया की इस तस्वीर को उनके फैंस और दोस्त खूब पसंद कर रहे हैं। दोनों की इस तस्वीर पर कमेंट कर सभी लोग दोनों पर प्यार लुटा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

बता दें कि रिया कपूर और करण बूलानी एक दूसरे को करीब 12 सालों से डेट कर रहे थे। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'आयशा' के सेट पर हुई थी। रिया कपूर इस फिल्म का निर्माण कर रही थीं और करण इस फिल्म में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर रहे थे। इसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा। रिया ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को छुपाकर नहीं रखा। वो सोशल मीडिया के जरिए अपनी और करण की कई तस्वीरें शेयर करती रहती थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.