Sonam Kapoor On Bollywood: सोनम कपूर ने फिल्मों में महिलाओं की भूमिका को लेकर की ये मांग
Sonam Kapoor On Bollywood सोनम कपूर ने कहा है कि बॉलीवुड की फिल्मों में जिस प्रकार महिलाओं को दर्शाया जाता है उसे बदलने की आवश्यकता है फिर चाहे वह गाने हो या फिल्म की कहानीl उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को इसे लेकर एक स्टैंड लेने की आवश्यकता हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर ने बॉलीवुड में हाल ही में 13 वर्ष पूरे किए हैंl वह सोशल मीडिया पर फिल्मों में महिलाओं के योगदान को लेकर हमेशा बात करती रहती हैl उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्मों में महिलाएं नाम का हैशटैग भी चलाया था, ताकि वह फिल्म इंडस्ट्री की महिलाओं के बारे में जागरूकता ला सकेंl
सोनम कपूर ने हाल ही में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड में महिलाओं की प्रस्तुतीकरण पर अपनी बात कही हैl उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड की फिल्मों में जिस प्रकार महिलाओं को दर्शाया जाता है उसे बदलने की आवश्यकता है फिर चाहे वह गाने हो या फिल्म की कहानीl उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को इसे लेकर एक स्टैंड लेने की आवश्यकता है, अन्यथा महिलाएं इसी प्रकार फिल्मों में दिखती रहेगीl
सोनम कपूर ने यह भी कहा कि फिल्मों में बड़े कलाकारों के साथ काम करना या सफलता पाने के लिए एक खास अलग अंदाज में दिखना, उन्हें इस प्रकार की चीजों से नहीं गुजरना पड़ाl इंटरव्यू में सोनम कपूर ने समाज में महिलाओं को मिल रहे अवसर पर भी बात कीl सोनम कपूर ने कहा, 'हम अभी भी अपनी सामान्य चीजों के लिए संघर्ष कर रही हैं फिर वह कॉर्पोरेशन हो या मीडिया होl सभी जगह ऐसा माना जाता हैl महिलाओं को लेकर बहुत सी गलत धारणाएं बनी हुई हैl जैसे कि अगर वह गर्भवती हैं तो आप काम नहीं करेगी, अगर वह मां है तो लंबे समय तक काम नहीं करेगीl लोग महिलाओं से कितने डरे हुए हैं।'
सोनम कपूर ससोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैंl वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैंl सोनम कपूर फिल्म अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैंl सोनम कपूर अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैंl सोनम कपूर अक्सर पेरिस में शॉपिंग करती नजर आती हैंl उनकी पसंदीदा जगह भी वही हैंl