Move to Jagran APP

'रामायण' के प्रश्न पर खूब उड़ रहा सोनाक्षी सिन्हा का मजाक, लोग बोले, 'शत्रुघ्न सिन्हा की काट दी नाक'

Sonakshi Sinha Meme On KBC Ramayan Questions सोनाक्षी सिन्हा ने कौन बनेगा करोड़पति शो में रामायण से जुड़े प्रश्न पर लाइफलाइन का उपयोग कर सभी को चौंका दिया थाl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 09:57 AM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 10:04 AM (IST)
'रामायण' के प्रश्न पर खूब उड़ रहा सोनाक्षी सिन्हा का मजाक, लोग बोले, 'शत्रुघ्न सिन्हा की काट दी नाक'

नई दिल्ली, जेएनएनl ‘सोनाक्षी सिन्हा और सूर्पनखा की नाक लक्ष्मण की वजह से कटीl’ इस प्रकार के मीम सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किए जा रहे हैंl हाल ही में फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कौन बनेगा करोड़पति शो में रामायण से जुड़े प्रश्न पर लाइफलाइन का उपयोग कर सभी को चौंका दिया थाl इसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईl

loksabha election banner

अमिताभ बच्चन ने सोनाक्षी सिन्हा और प्रतियोगी से पूछा था, ‘रामायण में हनुमान संजीवनी बूटी किसके लिए लेकर आते हैं?’ इस प्रश्न का उत्तर नहीं आने पर सोनाक्षी सिन्हा का सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया हैl

प्रतिभा नाम की एक यूजर ने लिखा है, ‘लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक काटी थी और सोनाक्षी ने शत्रुघ्न सिन्हा कीl’ इसके साथ उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की हैl इस फोटो में आप देखेंगे, अमिताभ बच्चन सोनाक्षी सिन्हा से पूछते हैं, क्या कीजिएगा इतने पैसे का तो सोनाक्षी उत्तर देती है, रामायण खरीदूंगीl

वही ट्रोलर ने सोनाक्षी सिन्हा की तुलना आलिया भट्ट से की हैl इसमें आलिया और अनन्या पांडे सोनाक्षी सिन्हा को उनके क्लब में वेलकम करते हुए नजर आ रहे हैंl इस प्रकार सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा की जमकर क्लास ली गई हैl इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर इस ट्रोलिंग का संज्ञान लेते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया भी दीl

उन्होंने लिखा था कि उन्हें स्कूली जीवन के जुड़े कई सारी बातें नहीं आती तो उन पर भी उनका मीम बनाएंl सोशल मीडिया पर इतना हल्ला मचने के बावजूद उनके इस वक्तव्य से इस बात का भी पता चलता है कि सोनाक्षी सिन्हा को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता और इन दिनों वह मालदीव में छुट्टियां मनाने में व्यस्त हैंl

यह भी पढ़ें: Gully Boy In Oscars Awards: जानिए गली बॉय से जुड़ी 5 अहम बातें, जो बनाती है इस फिल्म को ख़ास

सोनाक्षी सिन्हा जल्द फिल्म दबंग 3 में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा सलमान खान की अहम भूमिका होगीl सोनाक्षी सिन्हा इसके पहले फिल्म मिशन मंगल में नजर आई थींl 

फोटो क्रेडिट - @ShashwatBharad1twitter 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.