सोनाक्षी सिन्हा का यह अंदाज़ देख हैरान रह जायेंगे आप, आएगी जलपरी की याद, देखें फोटो
सोनाक्षी को हाल ही में आप सबने हैप्पी फिर भाग जायेगी फ़िल्म में देखा है। उसके अलावा वो सलमान के साथ दबंग के अगले भाग में भी नज़र आने को लेकर चर्चा में रहती हैं।
मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा बेहद खूबसूरत हैं बिल्कुल ही किसी परी की तरह। लेकिन, अबसे कुछ देर पहले उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो किसी जलपरी की तरह लग रही हैं।
फोटो के साथ कैप्शन शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि- यानी ‘जलपरियां होती हैं’। आप भी देखें सोनाक्षी का यह अंदाज़। समंदर के किनारे रेत पर आंखें बंद करके यूं लेती सोनाक्षी सोने की तरह ही चमक रही हैं। उनके शरीर के चारों तरफ रेत पर मछली की तरह आकार की कुछ रेखाएं खींची गयी हैं। इन रेखाओं के बीच में वो किसी परी की तरह नज़र आ रही हैं!
यह भी पढ़ें: महेश भट्ट की ये हीरोइन आज है गुमनाम, कभी सिखाई थी सबको 'आशिकी', अब दिखती हैं ऐसी
सोनाक्षी मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं और वहां से उन्होंने कुछ चुनिंदा तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें उनका कूल और रिलैक्स अंदाज़ देखा जा सकता है!
सोनाक्षी को हाल ही में आप सबने 'हैप्पी फिर भाग जायेगी' फ़िल्म में देखा है। उसके अलावा वो सलमान के साथ 'दबंग' के अगले भाग में भी नज़र आने को लेकर चर्चा में रहती हैं।
यह भी पढ़ें: बर्थडे: इन फ़िल्मों में महेश भट्ट ने दिखाई अपनी लव लाइफ़, जानिये और भी कुछ रोचक बातें