Sonakshi Sinha ने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के मंत्री बनने के बाद दी थी धमकी, पढ़ें पूरी खबर
सोनाक्षी सिन्हा जल्द भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आएंगीl इस फिल्म में वह एक सोशल वर्कर की भूमिका निभा रही हैl जिनका नाम सुंदरबन होगाl इस फिल्म में अजय देवगन संजय दत्त शरद केलकर प्रणिता सुभाष और नोरा फतेही की भी अहम भूमिका हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का आज जन्मदिन हैl अब उनके जीवन से जुड़ा एक रोचक प्रसंग वायरल हो रहा हैl शत्रुघ्न सिन्हा जब राजनीति में थे तब सोनाक्षी सिन्हा के लिए स्कूल जाना बहुत चुनौतीपूर्ण हो गया थाl उनपर बहुत ध्यान दिया जाता था और उनकी सिक्योरिटी बहुत टाइट थीl तब उन्होंने अपने पिताजी को धमकी दी थी कि वह स्कूल छोड़ देंगीl जी हां, आपने सही पढ़ाl
सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो वायरल हो रहा हैl इसमें सोनाक्षी सिन्हा ने खुलासा किया है कि उन्हें यह बहुत विचित्र लगता है कि वह कही भी जाती है तो उनके साथ एक अनजान व्यक्ति हमेशा चलता थाl जब उनके पिता मंत्री बने थेl वह छठी या सातवी कक्षा में थीl अचानक उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और एक गनमैन उनके साथ चलता थाl
सोनाक्षी सिन्हा ने यह भी कहा कि जब वह स्कूल जाती थी, तब एक जीप भरकर सुरक्षा रक्षक उनके साथ चलते थे, जिनके पास गन होती थीl सभी लोग स्कूल में देखते थे कि क्या हो रहा हैl उन्हें बहुत बुरा लगता थाl उन्होंने फिर अपनी मां से कहा कि वह स्कूल नहीं जाएंगीl जब तक यह सब रुक नहीं जाताl सोनाक्षी ने यह भी कहा कि जब यह सब रुक गया, तब उन्हें बहुत अच्छा लगाl सोनाक्षी सिन्हा ने यह भी कहा कि वह ट्रेन से यात्रा कर कॉलेज जाती थीl इससे उन्हें बहुत अच्छा लगता थाl
सोनाक्षी सिन्हा जल्द भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आएंगीl इस फिल्म में वह एक सोशल वर्कर की भूमिका निभा रही हैl जिनका नाम सुंदरबन होगाl इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, शरद केलकर, प्रणिता सुभाष और नोरा फतेही की भी अहम भूमिका हैl सोनाक्षी सिन्हा कई डिजिटल प्रोजेक्ट में भी नजर आने वाली है। सोनाक्षी सिन्हा की फिल्में काफी पसंद की जाती हैl