नई दिल्ली, जेएनएनl उत्तर प्रदेश के मंत्री सुनील भराला ने बॉलीवुड अभिनेता सोनाक्षी सिन्हा को मनी एनिमल बताया हैl सोनाक्षी सिन्हा पिछले सप्ताह लोकप्रिय टेलीविजन क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के दौरान रामायण से जुड़े एक सवाल का जवाब देने में असमर्थ थी। सुनील भराला श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष के रूप में मंत्री पद पर काबिज है, ने सोनाक्षी को 'धन पशू ’(मनी एनिमल) कहा है और कहा कि ऐसे लोगों के पास सीखने के लिए कोई समय नहीं होता और वह केवल पैसे कमाने की परवाह करते हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स दो दिए बयान में सुनील भराला ने कहा, ‘आज के दौर में ये लोग सिर्फ पैसे के पीछे भागते हैं। वे सभी पैसा कमाने और उस पैसे को खुद पर खर्च करने की ही परवाह करते हैं। उन्हें इतिहास और देवताओं का कोई ज्ञान नहीं है। उनके पास सीखने का कोई समय नहीं है। इससे ज्यादा दुखद कुछ नहीं हो सकता है।’
View this post on Instagram
My breakfast floats, what about yours? 😜 @jumeirahvittaveli #jumeirahvittaveli #everythingcloser
A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on Sep 23, 2019 at 1:23am PDT
सुनील भराला कौन बनेगा करोड़पति शो के 20 सितंबर के एपिसोड में रामायण से संबंधित एक सवाल का जवाब देने में सोनाक्षी की विफलता पर बोल रहे थे। शो में राजस्थान की एक प्रतियोगी का समर्थन करने के लिए सोनाक्षी सिन्हा से बिग बी ने पूछा था, ‘रामायण के अनुसार हनुमान संजीवनी बूटी किसके लिए लेकर आए?’ इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए दिए गए चार विकल्पों में से उत्तर नहीं जानती थीं और अंत में प्रश्न का उत्तर देने के लिए एक जीवन रेखा का उपयोग किया।
भारतीय महाकाव्य रामायण के बारे में सोनाक्षी सिन्हा के ज्ञान की कमी पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए शो के होस्ट अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बाद में उन्हें याद दिलाया कि वह रामायण नामक घर में रहती है उनके पिता का नाम शत्रुघ्न सिन्हा है, जिनके तीन अन्य भाई राम, लक्ष्मण और भरत कहलाते हैं और उसके अपने भाइयों का नाम लव और कुश है।
यह भी पढ़ें: Neha Kakkar Himansh Kohli Break Up: नेहा कक्कर से ब्रेक अप पर बोले हिमांश कोहली, कही ये बात
रामायण की कहानी न जानने के लिए सोनाक्षी को सोशल मीडिया पर भी ट्रोल किया गया था। सोनाक्षी ने इसका जवाब भी दिया थाl
फोटो क्रेडिट - @akhilnaithani twitter
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
1952 से 2019 तक इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की हर जानकारी के लिए क्लिक करें।