बेबस Sonakshi Sinha कहती रहीं, 'मैंने कुछ नहीं किया', मगर लगा दी गयी हथकड़ी...देखें Video
Sonakshi Sinha Arrested सोनाक्षी विरोध करती हैं और बेबस होकर कहते हुए दिखती हैं कि उन्हें हथकड़ी क्यों लगाई जा रही है। उन्होंने कुछ नहीं किया।
नई दिल्ली, जेएनएन। इंटरनेट पर सोनाक्षी सिन्हा की एक वीडियो क्लिप इस वक़्त वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें हथकड़ी पहने हुए दिखाया गया है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया में सनसनी मचा दी है। इसके साथ ही #AsliSonaArrested ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है।
ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कई यूज़र्स ने वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सोनाक्षी चमचमाता हुआ गाउन पहने दिखाई देती हैं। कोई पीछे से आकर उनके दोनों हाथों में हथकड़ी लगा देता है। सोनाक्षी विरोध करती हैं और बेबस होकर कहते हुए दिखती हैं कि उन्हें हथकड़ी क्यों लगाई जा रही है। उन्होंने कुछ नहीं किया। वीडियो ख़ूब शेयर किया जा रहा है और यूज़र्स इस पर कमेंट करके पूछ रहे हैं कि आख़िर क्या हुआ है।
इसी से जुड़े एक अन्य वीडियो में सोनाक्षी के पीछे मीडिया वाले दौड़ते दिखाई दे रहे हैं और सोनाक्षी उनकी तरफ़ देखते हुए आगे जा रही हैं, जैसे पीछा छुड़ाना चाहती हों। इन वीडियोज़ की सच्चाई सामने आना बाक़ी है। मगर, इंस्टाग्राम पर शेयर करने वाले वीरल भयानी ने इसके साथ लिखा है- लगता है, सोनाक्षी किसी मुसीबत में हैं।
अभी यह तय नहीं हुआ है कि वीडियो की सच्चाई क्या है। कुछ लोग इसे किसी प्रमोशनल कैम्पेन का हिस्सा भी मान रहे हैं, जिसके बारे में खुलासा बाद में होने की उम्मीद है। सोनाक्षी पिछले दिनों जातिसूचक टिप्पणी के कारण ख़बरों में रही थीं, जिसके लिए उन्होंने वाल्मीकि समाज से माफ़ी भी मांगी थी।
pic.twitter.com/suVHAV1uMl— Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) August 4, 2019
इससे पहले मुरादाबाद की एक इवेंट कम्पनी ने सोनाक्षी के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज़ करवाई थी। सोना पर आरोप था कि एडवांस पेमेंट लेने के बाद वो एक प्रोग्राम में शामिल नहीं हुई थीं। सोनाक्षी ने ट्वीट के ज़रिए इस मामले में अपनी बात रखी थी।
pic.twitter.com/Pw5tqbDyHN— Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) July 12, 2019
सोनाक्षी की फ़िल्म खानदानी शफ़ाखाना इस वक़्त सिनेमाघरों में है। इसके बाद वो अक्षय कुमार के साथ मिशन मंगल में दिखायी देंगी, जो 15 अगस्त पर रिलीज़ हो रही है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप