Sonakshi Sinha के Arrest होने की वजह सामने आयी, इस क्राइम के लिए लगी थी हथकड़ी
सोनाक्षी की फ़िल्म खानदानी शफ़ाखाना इस वक़्त सिनेमाघरों में है। इसके बाद वो अक्षय कुमार के साथ मिशन मंगल में दिखायी देंगी जो 15 अगस्त पर रिलीज़ हो रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। मंगलवार को सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया में काफ़ी वायरल हो रहा था, जिसमें उन्हें हथकड़ी पहने हुए दिखाया गया था। इस वीडियो के साथ #AsliSonaArrested भी ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कयासबाज़ी के दौर शुरू हो गये थे। लोग हैरान थे कि सोनाक्षी वाकई गिरफ़्तार हुई हैं या कोई और बात है। अब इस वीडियो की सच्चाई सामने आयी है, जिसे जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।
इसका खुलासा ख़ुद सोनाक्षी ने किया है। यह दरअसल एक मार्केटिंग केम्पेन का हिस्सा था, जैसा कि कुछ लोगों ने अंदाज़ा भी लगाया था। मगर इस वीडियो को इस तरह शूट किया गया था कि देखने वाला कुछ समझ नहीं पाये। सोनाक्षी ने अब एक और वीडियो शेयर करके बताया है- हां, मैं गिरफ़्तार हुई थी। आप यही पूछ रहे हैं, क्यों? क्योंकि इतना अच्छा दिखना एक अपराध है। इसके बाद सोना ने उस ब्रैंड का ज़िक्र किया है, जिसके लिए वो केम्पेन कर रही हैं।
मंगलवार को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कई यूज़र्स ने वीडियो शेयर किया था। वीडियो में सोनाक्षी चमचमाता हुआ गाउन पहने दिखाई देती हैं। कोई पीछे से आकर उनके दोनों हाथों में हथकड़ी लगा देता है। सोनाक्षी विरोध करती हैं और बेबस होकर कहते हुए दिखती हैं कि उन्हें हथकड़ी क्यों लगाई जा रही है। उन्होंने कुछ नहीं किया। वीडियो ख़ूब शेयर किया जा रहा है और यूज़र्स इस पर कमेंट करके पूछ रहे हैं कि आख़िर क्या हुआ है।
इसी से जुड़े एक अन्य वीडियो में सोनाक्षी के पीछे मीडिया वाले दौड़ते दिखाई दे रहे हैं और सोनाक्षी उनकी तरफ़ देखते हुए आगे जा रही हैं, जैसे पीछा छुड़ाना चाहती हों।
फ़िल्मों की बात करें तो सोनाक्षी की फ़िल्म खानदानी शफ़ाखाना इस वक़्त सिनेमाघरों में है। इसके बाद वो अक्षय कुमार के साथ मिशन मंगल में दिखायी देंगी, जो 15 अगस्त पर रिलीज़ हो रही है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप