Move to Jagran APP

'दिल धड़कने दो' के छह साल पूरे होने पर अनिल कपूर ने शेयर किया वीडियो, याद किए पुराने दिन

अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अनिल कपूर अक्सर अपनी फिल्मों की यादों को ताजा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान का BTS वीडियो शेयर किया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 07:10 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 07:51 AM (IST)
'दिल धड़कने दो' के छह साल पूरे होने पर अनिल कपूर ने शेयर किया वीडियो, याद किए पुराने दिन
दिल धड़कने दो, फोटो साभार: INSTAGRAM (Anil Kapoor)

 नई दिल्ली, जेएनएन। जोया अख्तर निर्देशित फिल्म 'दिल धड़कने दो' की रिलीज को छह साल का समय पूरा हो गया है। ये फिल्म आज ही के दिन साल 2015 में रिलीज हुई थी। अब फिल्म के छह साल पूरे होने पर अभिनेता अनिल कपूर से फिल्म के शूटिंग के दिनों से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

loksabha election banner

अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अनिल कपूर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अनिल कपूर अक्सर अपनी फिल्मों की यादों को ताजा करते रहते हैं। हाल ही में अनिल कपूर ने फिल्म 'दिल धड़कने दो' के छह साल पूरे होने पर फिल्म की शूटिंग के दौरान का BTS वीडियो शेयर किया है।

अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो एक वीडियो में फिल्म की शूटिंग के दौरान के कई सारे मजेदार वीडियो और तस्वीरें मर्ज की गई हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा है, 'दिल धड़कने दो के छह साल।' इसी के साथ उन्होंने फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को भी टैग किया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

बता दें कि फिल्म 'दिल धड़कने दो' 5 जून 2015 को रिलीज किया गया था। इस फिल्म में अनिल कपूर, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, विक्रांत मैस्सी, फरहान अख्तर, शेफाली शाह, राहुल बोस मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म ने करीब 100 करोड़ का कारोबार किया था।

बात करें अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की तो वो आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'मलंग' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू, दिशा पाटनी भी नजर आए। इसके बाद अनिल कपूर अनुराग कश्यप की नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'एके वर्सेस एके' में नजर आए थे। अब अनिल कपूर फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी नजर आएंगे। इसके अलावा वो एनिमल फिल्म में भी रणबीर कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आने वाले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.