Move to Jagran APP

सिंगर शान की मां सोनाली मुखर्जी का हुआ निधन, सितारों ने व्यक्त किया शोक

सिंगर शान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।उनकी मां सोनाली मुखर्जी का निधन हो गया जिसकी जानकारी शान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। शान के पोस्ट पर टाइगर श्रॉफ से लेकर सोफी चौधरी सहित कई सितारों ने शोक व्यक्त किया।

By Tanya AroraEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 09:48 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 07:10 AM (IST)
सिंगर शान की मां सोनाली मुखर्जी का हुआ निधन, सितारों ने व्यक्त किया शोक
singer shaan old picture with his mother Sonali Mukherjee. Photo Credit- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। हमेशा अपनी मधुर आवाज से सबका दिल जीतने वाले सिंगर शान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी मां सोनाली मुखर्जी का बीती रात निधन हो गया। इस बात की जानकारी दिन में सिंगर कैलाश खेर ने अपने ट्वीट के जरिए दी थी। वहीं अब कुछ समय पहले खुद सिंगर शान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी माता की एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उनकी मां का निधन सोते वक्त हुआ। शान ने कहा उनकी मां के जाने के बाद वो पुरी तरह से टूट चुके हैं।

loksabha election banner

शान ने लिखा बुरी तरह से टूट गया हूं

शान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां सोनाली मुखर्जी की एक मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त की। मां की तस्वीर शेयर करने के साथ शान ने लिखा, 'हमारी मां सोनाली मुखर्जी के निधन से हम बहुत दुखी हैं और हमारा दिल बुरी तरह से टूट गया है। उनका निधन शांतिपूर्ण तरीके से नींद में हुआ था। एक दयालु आत्मा, अच्छी इंसान और एक बहुत ही प्यारी मां थीं। यह हम सबके लिए एक बड़ी क्षति है। अब हम उन्हें आखिरी बार अलविदा कहने की कोशिश कर रहे हैं। हम आपको यह बता दें कि कोविड प्रतिबंध लगे हुए हैं, उसी को ध्यान में रखते हुए हम चाहते हैं कि आप उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें'।

View this post on Instagram

A post shared by Shaan (@singer_shaan)

टाइगर सहित इन सितारों ने शोक व्यक्त किया

शान के इस पोस्ट पर कई सितारों ने शोक व्यक्त किया है। टाइगर श्रॉफ ने पोस्ट पर अपना दुःख व्यक्त करते हुए लिखा, 'पूरे परिवार के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं, सर वो जहां भी होंगी, वहां खुश और स्वस्थ होंगी'। सिंगर मीका सिंह ने लिखा, 'भगवान उनकी आत्मा को शांति दें'। एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने शान की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मेरी प्रार्थनाएं परिवार के साथ हैं, भगवान आंटी की आत्मा को शांति दे'। सोनाली साइगल ने लिखा, 'भगवान उनकी आत्मा को शांति दें'।

अपनी मां से बेहद करीब थे शान

शान अपनी मां सोनाली मुखर्जी के काफी करीब थे। साल 2016 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में शान ने बताया था कि अपनी मां की वजह से ही वो सिंगिंग में अपना करियर बनाने में कामयाब रहे हैं। जब शान की आयु केवल 14 वर्ष की थी, तभी उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद उनकी मां ने ही उनका और उनकी बहन सागरिका का पालन पोषण किया। शान की तरह उनकी मां भी सिंगर थीं और 1970 से 2000 तक उन्होंने कई गाने गाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.