Move to Jagran APP

Bollywood Nepotism: नेपोटिज़्म की बहस में उतरे गायक कुमार सानू, कहा- हर जगह है, लेकिन बॉलीवुड में ज़्यादा

Bollywood Nepotism बॉलीवुड के नेपोटिज़्म पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। अब इस चर्चा में फेमस सिंगर कुमार सानू भी शामिल हो गए हैं।

By Rajat SinghEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 10:10 AM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 12:10 PM (IST)
Bollywood Nepotism: नेपोटिज़्म की बहस में उतरे गायक कुमार सानू, कहा- हर जगह है, लेकिन बॉलीवुड में ज़्यादा
Bollywood Nepotism: नेपोटिज़्म की बहस में उतरे गायक कुमार सानू, कहा- हर जगह है, लेकिन बॉलीवुड में ज़्यादा

नई दिल्ली, जेएनएन। Bollywood Nepotism: सुशांत सिंह राजपूत ने अचनाक से इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपने बांद्रा वाले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया तक इनसाइडर बनाम आउट साइडर की बहस छिड़ गई है। बॉलीवुड के नेपोटिज़्म पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इस बहस में कंगना रनौट, अभिनव कश्यप और अनुभव सिन्हा जैसे सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया रख चुके हैं। अब इस चर्चा में फेमस सिंगर कुमार सानू भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने माना है कि बॉलीवुड में नेपोटिज़्म है। 

loksabha election banner

दरअसल, कुमार सानू ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने इन सभी मुद्दों पर बात की है। कुमार ने इस वीडियो में कहा है कि सुशांत के जाने के बाद एक अलग किस्म की क्रांति नज़र आ रही है। हालांकि, नेपोटिज़्म हर जगह मौजूद है।

हमारे बॉलीवुड में थोड़ा ज़्यादा, लेकिन सब जगह है। ये आप हैं, जो हमें बनाते हैं। कौन काम करेगा, कौन फ़िल्म इंडस्ट्री में रहेगा, यह फ़िल्म बनाने वाले तय नहीं कर सकते हैं। यह आपको हाथ में है। आप ये कर सकते हैं कि किसे रखना है और किसे गिरना है।

उन्होंने आगे कहा कि एक मैं सलाह उन्हें देना चाहूंगा, जो मुंबई में स्ट्रग्ल करने आते हैं। चाहे वह एक्टिंग हो या सिंगिंग। आप पहला काम करिए कि मुंबई आते ही एक जॉब पकड़ लीजिए। उसके बाद स्ट्रग्ल करिए। ऐसे मैंने भी किया। ऐसे में आपको रहने खाने की चिंता नहीं होगी। आप आसानी से स्ट्रग्ल कर पाएंगे।

इसे भी पढ़िएः सुशांत सिंह राजपूत पर एक और फ़िल्म की घोषणा, दिखाया जाएगा बॉलीवुड के अंदर

इसके अलावा उन्होंने सुशांत के जाने को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भरोसा नहीं हो रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। जहां, तक मैंने सुना है कि वे काफी पॉजटिव इंसान थे। बहुत कम समय में उन्होंने काफी अच्छा काम किया। उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फ़िल्में दीं और अपनी जगह बनाई। इसके अलावा उन्होंने बताया कि कैसे शत्रुघन सिन्हा, मनोज बाजपेयी, शेखर सुमन, उदित नारायण और सुशांत सिंह राजपूत जैसे एक्टक बिहार से आकर इस इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.