Move to Jagran APP

झकास कपूर के कहने पर सिकंदर ने किया था टीवी शो 24, सीखी थी नई बात जो आज भी है याद

सिकंदर जल्द फिल्म रॉ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा मौनी रॉय और जॉन अब्राहम की अहम भूमिका है। यह फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

By Rahul soniEdited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 12:23 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 09:45 AM (IST)
झकास कपूर के कहने पर सिकंदर ने किया था टीवी शो 24, सीखी थी नई बात जो आज भी है याद
झकास कपूर के कहने पर सिकंदर ने किया था टीवी शो 24, सीखी थी नई बात जो आज भी है याद

मुंबई। फिल्म अभिनेता सिकंदर खेर फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं।जागरण डॉट कॉम से विशेष बातचीत में उन्होंने एक किस्स सुनाया जो कि शो 24 से जुड़ा है और अनिल कपूर ने उन्हें इसके लिए बहुत मनाया था।

loksabha election banner

सिकंदर ने बताया कि अनिल कपूर के शो 24 में काम करने के लिए उन्होंने इसलिए मना कर दिया था क्योंकि वह टीवी नहीं करना चाहते थे। उन्हें इस शो के 13 एपिसोड में काम करने का ऑफर आया था लेकिन उन्होंने इसमें काम करने से मना कर दिया था क्योंकि उनका मन नहीं लग रहा था। लेकिन बाद में अनिल कपूर में उन्हें फोन करके ऑफिस बुलाया और उनसे कहानी सुनने को कहा। जिसके बाद सिकंदर खेर का मन बदल गया और वह इस शो को करने के लिए तैयार हुए।

गौरतलब है कि सिकंदर खेर ने इस मौके पर यह भी कहा कि टीवी का शो होने के चलते भी वह यह शो नहीं करना चाहते थे। जिसके चलते उन्होंने इस शो में काम करने से मना कर दिया था। इस मौके पर सिकंदर खेर ने यह भी कहा कि इस शो को करने के दौरान क्योंकि टीवी के धारावाहिक का काम बहुत तेजी से होता है, जिसके चलते उन्हें उस चीज की आदत नहीं थी और तीसरे दिन ही उनका धैर्य छूट गया था। लेकिन बाद में उन्होंने उस पर बहुत मेहनत की और जब वह खत्म हुआ, तब उन्हें ऐसा लगा कि उन्होंने एक नए तरीके से काम करने के बारे में भी जाना है। सिकंदर जल्द फिल्म रॉ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा मौनी रॉय और जॉन अब्राहम की अहम भूमिका है। यह फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.