RAW एक्टर सिकंदर खेर ने बताया भारत की जंग है किसके ख़िलाफ़
फिल्म रॉ 1971 के भारत पाकिस्तान के युद्ध की पृष्ठभूमि में एक जासूस की कहानी है जो रॉ का अंडर कवर एजेंट है। ये रोल जॉन अब्राहम ने निभाया है और इस भूमिका के लिए उन्होंने 28 लुक लिए हैं।
मुंबई। जॉन अब्राहम की फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर यानि रॉ में फिल्म अभिनेता सिकंदर खेर की अहम् भूमिका है। इन दिनों फिल्म के प्रोमोशन के दौरान वो आतंकवाद को मिटाने की बात कर रहे हैं लेकिन साथ ही ये भी बता रहे हैं कि देश की जंग है किसके साथ।
सिकंदर ने जागरण डॉट कॉम के साथ विशेष बातचीत में बताया कि पुलवामा हमले के बाद भारत ने जो प्रतिघात करते हुए पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर एयर स्ट्राइक की है। वह किसी एक देश या धर्म के विरुद्ध किया गया हमला नहीं था बल्कि वह आतंकवाद के विरुद्ध छेड़ी गई लड़ाई है। सिकंदर खेर ने कहा कि आतंकवाद को पनाह देने वाले देशों से इसे जड़ से मिटाना है और इसके लिए जो भी संभव कार्यवाही होगी वह करना होगा। इस मौके पर सिकंदर खेर ने यह भी कहा कि वह किसी धर्म को नहीं मानते वह सर्वधर्म समभाव में विश्वास रखते हैं। जिसके चलते जो लोग इसे किसी धर्म के साथ जोड़कर रंग देने का प्रयत्न करते हैं वह गलत बात है।
गौरतलब है कि सिकंदर खेर जल्द फिल्म रॉ में एक पाकिस्तानी जासूस की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में काम करते करने का अनुभव बताते हुए सिकंदर खेर ने कहा कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए बहुत ही खास रहा। साथ ही जॉन अब्राहम के साथ काम करने में उन्हें बहुत मजा भी आया। गौरतलब है कि इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने एक जासूस की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा मौनी रॉय की अहम भूमिका है। यह फिल्म जल्द रिलीज़ होने वाली है। फिल्म रॉ 1971 के भारत पाकिस्तान के युद्ध की पृष्ठभूमि में एक जासूस की कहानी है जो रॉ का अंडर कवर एजेंट है। ये रोल जॉन अब्राहम ने निभाया है और इस भूमिका के लिए उन्होंने 28 लुक लिए हैं।
यह भी पढ़ें: Box Office : इस होली पर अक्षय कुमार की केसरी, पहले दिन इतने करोड़ का अनुमान