श्वेता बच्चन नंदा ने बेटी नव्या को खास अंदाज में दीं बर्थडे की शुभकामनाएं, सुहाना खान ने किया ये कमेंट
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा सोमवार को अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्होंने मां श्वेता बच्चन नंदा और मामा अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीर शेयर कर खास अंदाज में बधाई दी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा सोमवार को अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्होंने लोगों सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
मां श्वेता बच्चन नंदा ने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम हैंडल पर नव्या के बचपन की तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। फोटो में श्वेता नन्हीं नव्या को गोद में लेकर निहार रही हैं, जबकि नव्या अपने हाथ से एक ओर इशारा करती दिख रही हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर श्वेता ने कैप्शन लिखा, जन्मदिन मुबारक हो नव्या। आप जहां भी जाएं अपनी रोशनी से उस जगह को रोशन कर दें।
श्वेता ने बेटी को बताया कीमती
श्वेता द्वारा की गई इस अनमोल फोटो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर नव्या को बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। फोटो पर अभिनेत्री नेहा धूपिया ने लिखा, हैप्पी बर्थडे नव्या.. श्वेता आपको गर्व होना चाहिए.. वो बहुत खूबसूरत और स्मार्ट है। उसके अंदर सभी चीजें अद्भुत हैं और आपने उसकी मां के रूप में बहुत अच्छा काम किया है। वहीं महीप कपूर और सुहाना खान ने कमेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
अभिषेक बच्चन ने दी खास अंदाज में बधाई
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपनी भांजी नव्या नवेली नंदा के बर्थडे के मौके पर एक फोटो शेयर कर शुभकामनाएं दी हैं। इस फोटो में नव्या व्हाइट कलर की ड्रेस में दिख रही हैं। उन्होंने नव्या के बचपन का एक फोटो शेयर कर इंस्टाग्राम पर लिखा, मेरी प्यारी नव्या को जन्मदिन की बधाई इस लिए आप जिस महिला के रूप में बड़ी हुई हैं, उस पर गर्व है और मुझे तुमसे बहुत प्यार है।